{"_id":"5aff26194f1c1be1408b6436","slug":"71526670873-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 मेधावी छात्रों को ग्रजेएशन अवार्ड सेरेमनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 मेधावी छात्रों को ग्रजेएशन अवार्ड सेरेमनी
Updated Sat, 19 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर।
एमजी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को कक्षा नौ और कक्षा 11 के करीब 60 मेधावी छात्र छात्राओं को अवार्ड सेरेमनी में सम्मानित किया गया। अपनी कक्षाओं में टॉप करने वाले बच्चों को स्कॉलर ऑफ दि ईयर चुना गया।
अवार्ड सेरेमनी का शुभारंभ स्कूल चेयरमैन सतीश चंद गोयल, सचिव सुरेंद्र कुमार सिन्धी एवं प्रधानाचार्य जीबी पांडे ने किया। प्रधानाचार्य ने अभिभावकों से अपने बच्चों से दूरी बनाने के बजाए, उनके करीब रहने और प्रतिदिन कुछ समय अवश्य देने पर जोर दिया। एडिशनल प्रिंसिपल मोनिका गर्ग ने कहा कि बच्चे अपनी क्षमताओं को पहचानें और इसमें अभिभावक उनके अच्छे दोस्त बनकर उनकी सहायता करें, उनकी समस्याओं को समझें और सकारात्मक सोच के साथ उनका निराकरण करें।
अवार्ड समारोह में कक्षा नौ में चितवन गोयल प्रथम, ईशा सिंघल द्वितीय और ईशिका मलिक तृतीय स्थान पर चुने गए। कक्षा 11 में कॉमर्स वर्ग में दृष्टि अरोड़ा प्रथम, मयूर मंगल एवं खुशी गोयल द्वितीय तथा अमिशा वर्मा तृतीय रहे, जबकि साइंस वर्ग में आंचल त्यागी प्रथम, वासुदेव मित्तल द्वितीय और दिव्यम गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा कक्षाओं में सर्वाधिक अंक पाने पर कक्षा नौ के छात्र चितवन गर्ग, कक्षा 11 कॉमर्स की छात्रा दृष्टि अरोड़ा, कक्षा 11 साइंस की छात्रा आंचल त्यागी को स्कॉलर ऑफ दि ईयर चुना गया। समारोह में सेक्शन वाइज टॉपरों को भी स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की एंकरिंग अध्यापिका सांची फुटेला ने की।