फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   रमजान के पहले जुमे की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न

रमजान के पहले जुमे की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न

Sat, 19 May 2018 12:40 AM IST
Updated Sat, 19 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
रमजान के पहले जुमे की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न
खतौली/मोरान/चरथावल।
विज्ञापन

पवित्र मुकद्दस रमजान महीने के पहले जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। नमाज के बाद मुल्क में अमन चैन के लिए दुआ कराई गई।
जानसठ तिराहे की मरकजी मस्जिद में मुफ्ती उस्मान ने बताया कि चुगली करना खुदा को नापसंद हैं। जो शख्स इस तरह की हरकतें करता है, वो सबसे बड़ा गुनाह अजीम में शामिल होता है। मुफ्ती ने बताया रमजान माह में जकात, खैरात, सदका निकालना हर मुस्लिम का फर्ज है। लोग अपने घर में रखी मालियत के हिसाब से जकात और खैरात निकालकर गरीबों में या जरुरतमंद लोगों में बाटें। नमाज के बाद कस्बे की सभी मस्जिदों में अकीदतमंदों ने देश में भाईचारा और अमन शांति के लिए दुआ की। मस्जिद अकबर खो में मुफ्ती उस्मान, मस्जिद कुरेशियान में मौलाना मुददासिर, मस्जिद तहसील में कारी दिलशादेने नमाज अदा कराई। उधर, मोरना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी, सीकरी, भोपा जौली, तिस्सा, बेहड़ा सादात, चौरावाला, ककरौली, टंढ़ेडा, कम्हेड़ा, जटवाड़ा, खेड़ी फिरोजबाद, किशनपुर, रुडक़ली, पटौली, ककराला, तेवड़ा आदि में रमजान महीने के पहले जुमे के दिन काफी संख्या में अकीदतमंदों ने नमाज अदा की। मोरना की जामा मस्जिद में मोलाना मुमताज, भोकरहेड़ी में मौलाना अहमद हसन ने दुआ कराई। भोपा सीओ अजय गौतमी, थानाध्यक्ष भोपा डा. बीपी सिंह, एसएसआई लेखराज सिंह, ककरौली थानाध्यक्ष अखिलेश गौड़, एसएसआई राजकुमार राणा आदि पुलिस बल के साथ मस्जिदों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निरीक्षण किया।

उधर, चरथावल में रमजान के पहले जुमे की नमाज पर कस्बे एवं देहात में मस्जिदों में भारी तादात में अकीकदमंदों मुल्क की सलामती के दुआ की। कस्बे में जामा मस्जिद, तकिए वाली मस्जिद, थाना वाली, डूम वाली, पीरशाह विलायत, कुटेसरा, हैबतपुर, दधेडू कलां, दधेडू खुर्द, चौकड़ा, निर्धना और कुल्हेड़ी में आदि में भारी तादात में रोजेदारों ने तमाम काम छोड़कर नमाज अदा की। उधर, पुरकाजी कस्बे में रमजान माह के पहले जुमे की नमाज अदा की गई। देहात क्षेत्र के ग्राम गोधना, भोजाहेड़ी में मस्जिदों में भी जुमे की नमाज अदा की गई। इस मौके पर नगर पंचायत कार्यालय द्वारा समस्त मस्जिदों के आसपास विशेष सफाई कराकर कली चूना डलवाया गया और शाम के वक्त फॉगिंग कराई गई। उधर, शाहपुर कस्बे व देहात में रमजान माह के पहले जुमे पर मस्जिदों में अकीदतमंदों ने नमाज अदा कर अमन चैन की दुआ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed