{"_id":"5ae0cef54f1c1b85028b6718","slug":"71524682485-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदारों को कब्जामुक्त करने को नोटिस भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदारों को कब्जामुक्त करने को नोटिस भेजा
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकानदारों को नोटिस भेजा
रोहाना। मुजफ्फरनगर-सहारनपुर फोरलेन पर रोहाना में सड़क चौड़ीकरण और डबल पुल बनाने के लिए उपशा शुगर मिल की जमीन का शीघ्र ही अधिग्रहण करेगी। इसके लिए शुगर मिल प्रशासन ने उनकी जमीन में बनी चार दर्जन दुकानदारों को कब्जा छोड़ने का नोटिस जारी किया है।
फोरलेन सड़क पर रोहाना अमृत इंटर कालेज के बाहर मिट्टी का सिंगल पुल का निर्माण कार्य चल रहा था। छह माह पूर्व भाकियू ने एक हफ्ते तक धरना देकर पिलर के पुल की मांग को लेकर धरना दिया था। मांग माने जाने तक निर्माण कार्य रुकवा दिया था। भाजपा के एक जिला पदाधिकारी ने भाकियू के ब्लाक उपाध्यक्ष संजीव भारद्वाज महामंत्री बाबा, आदेश, पंकज, भगत और एप्को कंपनी के मैनेजर रंजन के बीच मिल के गेस्ट हाउस में मध्यस्थता के लिए वार्ता हुई थी। यह मामला लखनऊ तक पहुंच गया था। मामले को संज्ञान में लेते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 30 मई तक सड़क और अधूरे पड़ पुल का निर्माण कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए थे। डीएम राजीव शर्मा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मिल प्रशासन को मिल की जमीन का अधिग्रहण करने के लिए मिल अधिकारियों को अवगत कराया। निर्माण कार्य के लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर मिल की ओर से 49 दुकानदारों को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में कब्जा छोड़ने का निर्देश दिया गया है। विधायक डबल पुल बनने से यह क्षेत्र उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा से जुड़ेगा और यहां से हरिद्वार तीर्थनगरी को जाने के लिए रास्ता आसान होगा।