{"_id":"5ab69fb84f1c1bc4758b74d5","slug":"71521917880-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाधिकारी का घिराव करेंगे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाधिकारी का घिराव करेंगे ग्रामीण
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी का घेराव करेंगे ग्रामीण
बुढ़ाना।
किसानों के ट्रैक्टर को एनजीटी से बाहर रखने सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर फुगाना गांव में आयोजित हुई पंचायत में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का घेराव करने का निर्णय लिया। सर्वसम्मति से पंचायत में 27 मार्च को जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचने की घोषणा हुई।
एनसीआर क्षेत्र में डीजल व पेट्रोल के विभिन्न वाहनों के साथ ग्रामीण किसानों का ट्रैक्टर भी एनजीटी के दायरे में आ गया है। इस समस्या को लेकर शनिवार को फुगाना गांव की चौपाल में ग्रामीणों की पंचायत का आयोजन हुआ। पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि गरीब किसानों के ट्रैक्टर को एनजीटी के दायरे में लेना गलत है। किसानों ने भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार पर किसानों के शोषण का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने किसानों की नलकूप व घरेलू कनेक्शन में बिजली के दामों में भारी बढ़ोतरी की है। नए कनेक्शन लेने वालों का स्टीमेट बहुत अधिक बनाया जा रहा है। इस सरकार ने बिलों की पेनाल्टी में कोई छूट नहीं दी है। गन्ने के भुगतान की समस्या भी गंभीर बनी हुई है। चीनी मिलों द्वारा गन्ने का इंडेंट भी कम दिया जा रहा है। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर पंचायत में भारी रोष दिखाई दिया। पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी ग्रामीण 27 मार्च को जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर घेराव कर ज्ञापन देंगे। पंचायत में प्रधान जितेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान मोनू मलिक, ओमपाल मलिक, मुकेश मलिक, चौधरी थाम सिंह, सुक्रमपाल, कुशलपाल, प्रकाश आदि ने विचार व्यक्त किए। पंचायत का संचालन भाकियू नेता ओमपाल मलिक ने किया।