फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   वीएआई पद को लेकर डिपो में रस्साकसी बढ़ी

वीएआई पद को लेकर डिपो में रस्साकसी बढ़ी

Sat, 24 Feb 2018 12:36 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
वीएआई पद को लेकर  डिपो में रस्साकसी बढ़ी
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो में व्हीकल एलॉटमेंट इंचार्ज (वीएआई) पद को लेकर रस्साकसी बढ़ गई है। प्रकरण में दूसरे दिन रोडवेज कर्मचारी संघ भी कूद गया है। शनिवार को एआरएम के साथ प्रकरण लेकर वार्ता हुई, लेकिन ढाई मिनट में निपट गई। वार्ता विफल होने पर संगठनों ने शनिवार से चक्का जाम का ऐलान किया है।

डिपो में वीएआई पद को लेकर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद और यूपी रोडवेज इंप्लायज यूनियन में तकरार बढ़ गई है। दोनों संगठनों ने पदों पर तैनात कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। परिषद अमरीश त्यागी के पक्ष में है तथा यूनियन राजकुमार तोमर की ओर झुकी है। शुक्रवार को प्रकरण में रोडवेज कर्मचारी संघ भी कूद पड़ा है। संघ ने भी यूनियन के साथ मिलकर आंदोलन की चेतावनी दी है। मामले को शुक्रवार को एआरएम बीपी अग्रवाल ने यूनियन के पदाधिकारियों को वार्ता के लिए बुलाया था। यहां पदाधिकारियों ने अमरीश त्यागी की नियुक्ति के आदेश निरस्त करने की मांग रखी। इस पर एआरएम सहमत नहीं हो सके। कुल मिलाकर ढाई मिनट में ही वार्ता में कोई बात नहीं बनने पर विफल हो गई। इसके बाद यूनियन ने शनिवार से डिपो में चक्का जाम करने का एलान किया है। उधर, प्रकरण बढ़ने पर आरएम मनोज पुंडीर ने आनन-फानन में यूनियन के पदाधिकारियों को सहारनपुर बुलाया है। यहां पर वार्ता की गई, लेकिन वहां से अभी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed