फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भगवान शिव का किया जलाभिषेक

भगवान शिव का किया जलाभिषेक

Thu, 15 Feb 2018 12:48 AM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
भगवान शिव का किया जलाभिषेक
भोपा। कस्बे में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा से महाशिवरात्री का पर्व मनाया। शिवालयों में जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने बेल पत्र, बेर, मिठाई, दूध सहित जल चढाया।
विज्ञापन

कस्बे के प्राचीन शिव मंदिर तालाब वाले शिवालय पर श्रद्धालुओं की बुधवार सुबह से भीड़ लगनी शुरु हो गई थी। भगवान आशुतोष को प्रसन्न करने के लिए जलाभिषेक के रुद्राभिषेक किया। दुर्गा मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, बालीजी मंदिर में भी प्रसाद चढ़ाकर श्रद्धालुओं ने मन्नतें मांगी। महिला कीर्तन मंडल द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें भक्तों ने भगवान का गुणगान किया। थाने वाला मंदिर, भूमिया मंदिर, संत शिरोमणि रविदास मंदिर में भी भक्तजनों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। बेलड़ा, कादीपर, बेहड़ा निरगाजनी, युसुफपुर, अथाई, गड़वाड़ा, सिकंदरपुर, रहमतपुर, जौली, रसूलपुर, कासमपुरा, बरुकी, जट मुझेडा, मलपुरा, रहकडा आदि गांवों में भी शिव भक्तों ने वृत्त रखकर शिवालयों में जलाभिषेक किया।
विज्ञापन


आत्महत्या का प्रयास किया
भोपा। मधु मक्खियों के हमले के बाद दिमागी रुप से बीमार हुई महिला ने रात्रि में गंगनहर में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसे भोपा थाने के एक दरोगा ने किसी प्रकार गंगनहर से बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार, कस्बा निवासी सुशील की पत्नी कई दिनों से बीमार चल रही थी। इसी बीच उस पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। जिसमें वह घायल हो गई थी। इससे महिला की दिमागी हालत बिगड़ गई। मंगलवार की रात्री उसने गंगनहर में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जिसे दरोगा सत्यवीर सिंह ने किसी प्रकार बाहर निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक-परिचालक का चालान किया
भोपा। छात्राओं के साथ बदसलूकी करने वाले चालक-परिचालक का पुलिस ने चालान किया है।
मोरना के डिग्री कालेज की छात्रा शुक्रताल में चल रहे एनएसएस शिविर से वापस लौट रही थी। बस में छात्राओं के साथ चालक-परिचालक ने बदसलूकी करते हुए उन्हें बीच रास्ते में उतार दिया था। छात्राओं ने पुलिस को सूचना दी। हंगामें के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों जोगेंद्र निवासी भोपा व संजय निवासी मोरना को गिरफ्तार कर बुधवार को दोनों का चालान किया है।


खाते 46 हजार रुपए निकाले
भोपा। थाना क्षेत्र के गांव निवासी कुलदीप मंगलवार को शहर गया था। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक एटीएम से वह पैसे निकालने लगा तो पैसे नहीं निकल पाए। पास ही खड़े युवक ने मदद करने के बहाने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। कुछ ही देर बाद उसके खाते से 46 हजार रूपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed