फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   महाशिव रात्रि पर भगवान आशुतोष को जलाभिषेक

महाशिव रात्रि पर भगवान आशुतोष को जलाभिषेक

Thu, 15 Feb 2018 12:33 AM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
महाशिव रात्रि पर भगवान आशुतोष को जलाभिषेक
मुजफ्फरनगर। महाशिवरात्रि पर्व भक्ति भाव के साथ मनाया गया। बुधवार को भी पूरी आस्था और श्रद्धाभाव के साथ भोले बाबा का जलाभिषेक हुआ। प्रात: काल से ही भगवान आशुतोष का जलाभिषेक शुरु हो गया। शिवालयों में शिवभक्तों की कतार लगी रही। मंत्रोच्चार के साथ शिव का रुद्राभिषेक किया गया। शहर और देहात के सभी शिवालयों और मंदिरों में जलाभिषेक हुआ। दिन ढलते ही शिव चौक मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। भगवान भोलेनाथ का फूलों से शृंगार किया गया था। पूरे शिव चौक पर रंगीन रोशनी से सजाया गया। उधर, रात्रि में शिव मूर्ति पर शिव भक्ति संध्या का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

इस वर्ष महाशिवरात्रि का पर्व दो दिन मनाया गया। बुधवार को भी शिवभक्तों ने मनोकामना के लिए व्रत रखा और आस्था के साथ भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। भोले शंकर की आराधना के बाद जलाभिषेक प्रारंभ किया गया। शिवालयों पर शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी रही। मंदिर परिसर में कतारबद्ध भक्तों ने भोलेनाथ पर गंगाजल, बेल पत्र, भांग-धतुरा चढ़ाकर मन्नतें मांगी। मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी रही। शहर में शिवचौक पर ट्रैफिक को वन-वे रखा गया। यहां पर भक्तों की लंबी लाइन लगी रही। महिलाओं, बुजुर्ग और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक जलाभिषेक किया। शहर में शिव मूर्ति, अंसारी रोड स्थित बोहरा का मंदिर, गांधी कालोनी, सुभाष नगर, नई मंडी समेत शहर के सभी मंदिरों भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया गया। सुबह से शाम तक मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। शिवचौक पर रात्रि में भजन मंडली ने शिव के गीतों से पूरे वातावरण को शिव मय बनाए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed