{"_id":"5a78ad154f1c1bb2208b7741","slug":"71517858069-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमाण-पत्र पर आना कानी कर रहे लेखपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमाण-पत्र पर आना कानी कर रहे लेखपाल
Updated Tue, 06 Feb 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील में कोरी समाज का प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। कोरी समाज के लोगों ने तहसील में प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि लेखपाल कोरी समाज के प्रमाण-पत्र जारी करने में आनाकानी कर रहे हैं। विरोध करने पर समाज के लोगों को धमकाया जा रहा है। गुस्साए लोगों ने अफसरों से कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
हिंदू एकता युवा समिति के तत्वावधान में सोमवार को कोरी समाज के दर्जनों लोगों ने सदर तहसील में हंगामा-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि शासनादेश में साफ है कि गरीब कोरी समाज को उनके पैतृक व्यवसाय और धर्म के आधार पर आम भाषा में हिंदू जुलाहे भी कहते हैं, जबकि राज्य के संदर्भ में जुलाहा शब्द बुनकर पेशे हैं, जाति से नहीं है। उनका आरोप है कि कुछ लोग इसी का लाभ उठाकर अपना हित साथ रहे हैं। यह लोग कोरी जाति के प्रमाण-पत्रों के विरोध के नाम पर समाज से उगाही कर रहे हैं। इस पर तहसीलदार ने जांच-पड़ताल करने के निर्देश दिए हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कुछ लेखपाल समाज के प्रमाण-पत्र बनाने में आनाकानी करते हैं। इन पर भी कार्रवाई की मांग की गई। प्रदर्शन की अध्यक्षता शिव कुमार कोरी ने की। इस मौके पर रविंद्र कोरी, कमराम कोरी, बाल किशन कोरी, राहुल, कर्णपाल सिंह, राम कुमार, जनक सिंह, सचिन, सुमित कुमार, आशीष कुमार, परशुराम, अरुण, अजब सिंह, अभिषेक आदि मौजूद रहे।