{"_id":"5a4d2cc14f1c1b5f078b4683","slug":"71515007169-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी में गौरव होंगे एबीवीपी के प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएवी में गौरव होंगे एबीवीपी के प्रत्याशी
Updated Thu, 04 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एबीवीपी ने छात्रसंघ चुनाव के लिए डीएवी कॉलेज में अपने पैनल की घोषणा कर दी है। अध्यक्ष पद पर गौरव कुमार और महामंत्री पद पर शुभम सैनी प्रत्याशी होंगे।
जिला संयोजक राहुल शर्मा ने घोषणा करते हुए बताया कि उपाध्यक्ष पद पर गौरी चौहान, संयुक्त सचिव अमन जैन और कोषाध्यक्ष पद पर ललित कुमार एबीवीपी के प्रत्याशी होंगे। इससे पहले एबीवीपी की कमला फार्म में बैठक हुई, जिसमें पैनल को अंतिम रूप दिया गया। भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्र सह संयोजक रोहन त्यागी ने कहा कि एबीवीपी बीते 68 वर्षों से छात्रहित के साथ समाज और देशहित के काम करता रहा है। बैठक में अजय सागर, विनय चंदेल, निकुंज सिंघल, सन्नी, कमल, मुकेश, वीर चौहान, समीर, मंथन, आकाश पंवार, रजत श्रीवास्तव, अक्षय, अनंत, निखिल गौतम, हेमू त्यागी, सुमित मलिक, अक्की त्यागी, प्रशांत ठाकुर, शुभम शर्मा, आकाश चौहान आदि रहे।