फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   हैबतपुर के ग्राम प्रधान के अधिकार सीज

हैबतपुर के ग्राम प्रधान के अधिकार सीज

Sat, 30 Dec 2017 11:53 PM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
हैबतपुर के ग्राम प्रधान के अधिकार सीज
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

चरथावल ब्लाक के गांव हैबतपुर के ग्राम प्रधान फुरकान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए गए हैं। सड़क निर्माण में घोटाले के आरोप में यह कार्रवाई हुई है। जांच में ग्राम प्रधान फुरकान और तत्कालीन पंचायत सचिव शमीम अहमद को दोषी पाया गया है। कार्रवाई करने के बाद डीएम ने अंतिम जांच के लिए उपनिदेशक कृषि और आरईएस के सहायक अभियंता को नामित किया है।

हैबतपुर के प्रवीण कुमार, योगेश कुमार, रामअवतार आदि ने डीएम को शिकायत की थी कि ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव मिलकर सरकारी पैसा हजम कर रहे हैं। निर्माण कार्यों में धांधली की गई है। कुल सात बिंदुओं पर शिकायत की गई थी, जांच में दो शिकायत सही पाई गईं। गांव में मेन रोड से अबुल हसन के मकान तक नाला निर्माण का खर्च एक लाख 75 हजार 640 रुपये दिखाया गया है। जांच में मौके पर एक लाख 17 हजार 139 रुपये का काम पाया गया। अपने जवाब में प्रधान और सचिव ने कहा कि जांच सही नहीं हुई तो दोबारा जांच कराई गई। जांच में अफसरों ने दूसरी रिपोर्ट में एक लाख 39 हजार 361 रुपये का काम होना माना। 36 हजार 279 रुपये की धनराशि का अधिक व्यय पाया गया। इसके लिए प्रधान फुरकान और सचिव शमीम अहमद को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया। प्रधान पर दूसरा आरोप सत्तार के मकान से मुराद अली के मकान तक नाली निर्माण में धांधली का था। निर्माण में एक लाख 71 हजार 115 रुपये का खर्च दिखाया गया। दो बार जांच होने के बाद भी 10 हजार 545 रुपये का अधिक खर्च करना दिखाया गया। अन्य पांच शिकायतों में आरोप सिद्ध नहीं हो पाए। दोनों निर्माण कार्यों में सरकारी धन का दुरुपयोग मानते हुए डीएम जीएस प्रियदर्शी ने ग्राम प्रधान फुरकान अली के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए है। अंतिम जांच के लिए उपनिदेशक कृषि नरेंद्र कुमार और एससी अग्रवाल सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को नामित किया है। डीएम ने सचिव शमीम अहमद के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीपीआरओ को लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed