{"_id":"5a32c49a4f1c1b74698c1cd9","slug":"71513276570-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबी कूद में सचिन और अंजू अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबी कूद में सचिन और अंजू अव्वल
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबी कूद में सचिन और अंजू अव्वल
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। सिद्धार्थ महाविद्यालय आखलौर खेड़ी में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन लंबी कूद और रस्सा कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लंबी कूद बालक वर्ग में बीए प्रथम वर्ष के सचिन और बालिका वर्ग में अन्नू देवी विजेता बनी। रस्सी कूद में बीए द्वितीय वर्ष की पिंकी ने बाजी मारी। कड़कड़ाती ठंड में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में दमखम दिखाया। लंबी कूद बालिका वर्ग में अंकुर द्वितीय और मुकुल त्यागी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग लंबी कूद में अन्नू देवी, पारुल और वैशाली मलिक ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद बालक वर्ग में सचिन, अंकुर और मुकुल त्यागी और बालिका वर्ग में पारुल, वैशाली और सुधा क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तीसरे स्थान पर रही। रस्सी कूद में पिंकी, ललिता और पूजा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तीसरे स्थान पर रही। प्राचार्य डॉ केपी सिंह ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।