{"_id":"59fe0ba04f1c1b9e678b9786","slug":"71509821344-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोई तोप से लड़ेगा, कोई भांजेंगा तलवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोई तोप से लड़ेगा, कोई भांजेंगा तलवार
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। निकाय चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवारों के लिए चुनाव चिह्न की सूची जारी हो गई है। चुनाव में कोई तोप तो कोई तलवार लेकर वोटरों के बीच मैदान में उतरेगा। चुनावी महारथियों को अजीब किस्म के चुनाव आवंटित किए जाएंगे। जिले में नामांकन प्रक्रिया अंतिम चरण में है। छह नवंबर को नामांकन पत्र दाखिल करने का आखिरी दिन है। दस नवंबर के बाद चुनावी दंगल में पार्टी नेता, निर्दलीय महारथी का प्रचार जोर पकड़ेगा।
जनपद की दो नगर पालिका और आठ नगर पंचायतों में चुनावी बिगुल बज चुका है। चुनावी लड़ने के इच्छुक वार्ड नेताओं ने सभासद, चेयरमैन पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल कराए हैं। छह नवंबर को नामांकन करने का अंतिम दिन है। सात को नामांकन पत्रों की जांच और 10 नवंबर को निर्दलीय उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। निर्दलीय सभासद पद के प्रत्याशियों के लिए 42 चुनाव चिह्न तय हुए हैं, जबकि अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के लिए 39 निर्दलीय की सूची जारी की गई है। सभासद चुनाव के महारथी वोटरों के बीच चुनावी ताल ठोकने के लिए तोप, बंदूक, कुल्हाड़ी, त्रिशूल, फावड़ा, लेडी पर्स, बल्ब, उगता सूरज, घंटी और गुलाब सहित 42 चुनाव चिन्ह हैं, जबकि निर्दलीय अध्यक्ष पद के गुल्ली-डंडा, अलाव तापता आदमी, अनार, दमकल, जीप, हल, गदा, शहनाई, शंख, तलवार और रिक्शा आदि 39 चिन्ह हैं।