फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पांच हजार को मिलेंगे ऋणमाफी प्रमाण पत्र

पांच हजार को मिलेंगे ऋणमाफी प्रमाण पत्र

Tue, 12 Sep 2017 12:47 AM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
पांच हजार को मिलेंगे  ऋणमाफी प्रमाण पत्र
पांच हजार को मिलेंगे ऋणमाफी प्रमाण पत्र
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार की फसली ऋण माफी योजना में पहली सूची में जिले के 11,147 किसानों के खाते में पैसा आ गया है। 13 सितंबर को राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित समारोह में महज पांच हजार किसानों को प्रमाण पत्र बांटे जाएंगे। प्रभारी मंत्री सतीश महाना कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहेंगे।

फसली ऋण माफी योजना की पहली सूची के किसानों के खातों में पैसा जारी करने के बाद अब उन्हें प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। किसानों के खातों में शासन से सीधे पैसा जारी किया गया है। 13 सितंबर को जीआईसी के मैदान में प्रदेश के प्रभारी मंत्री सतीश महाना किसानों को ऋणमाफी का प्रमाण पत्र देंगे। जिला कृषि अधिकारी सतवीर सिंह तेवतिया ने बताया कि समारोह में एक साथ पांच हजार किसानों को प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। किसानों को जीआईसी के मैदान तक लाने की जिम्मेदारी क्षेत्रीय बैंकों को दी जाएगी। जिला प्रशासन ने कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी है। एआरटीओ को बसों की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी दी गई है। ऋणमाफी योजना में शामिल किसानों की दूसरी सूची जारी करने की तैयारी भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed