{"_id":"59a468164f1c1be2018b45f9","slug":"71503946774-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल का एक दिन का वेतन काटने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल का एक दिन का वेतन काटने के आदेश
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेखपाल का एक दिन का वेतन काटने के आदेश
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। एसडीएम ने कोर्ट के आदेश की अवहेलना करने तथा लापरवाही बरतने के मामले में एक लेखपाल का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए हैं।
तहसील क्षेत्र के गांव राजपुर कला निवासी नरेंद्र ने एसडीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी से शिकायत करते हुए बताया कि उसकी खसरा नंबर 121 में आधी जमीन है। बाकी जमीन पर दूसरे लोग काबिज हैं। उसने सन 2016 में एसडीएम कोर्ट में कुर्रे बंदी का वाद दायर किया था। जून 2017 में कोर्ट ने कुर्रे बंदी के आदेश हल्का लेखपाल को दिए थे। अलका लेखपाल शब्बीर अहमद ने एसडीएम के आदेश होने के बाद भी दस हजार रुपए मांगे थे। पीड़ित ने लेखपाल को पैसे भी दे दिए थे। इसके बावजूद लेखपाल ने कुर्रे नहीं लगाए। पीड़ित ने एसडीएम से लेखपाल की शिकायत की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने फोन पर लेखपाल से शिकायत के बारे में जानकारी ली। लेखपाल एसडीएम को संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। एसडीएम ने कोर्ट के आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में लेखपाल का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए हैं। एसडीएम ने बताया कि कोर्ट के आदेशों के अवहेलना करना बहुत बड़ा जुर्म है, ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।