फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा

जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा

Sun, 30 Jul 2017 12:34 AM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
जानलेवा हमले की  धाराओं में मुकदमा
हमले के मामले में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

पुरकाजी। पुलिस ने एक व्यक्ति की तहरीर पर उसकी पुत्री के ससुरालियों के विरुद्ध मारपीट कर जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा कायम किया है। ग्राम सुवाहेड़ी निवासी इरफान ने शुक्रवार को थाने पर दी तहरीर में अपनी बेटी रेशमा के साथ ससुरालियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने तहरीर में नामजद रेशमा के पति साजिद और उसके परिजनों नसीमा, फुरकान, भोला, आयशा, निवासी ग्राम एकड़ थाना पथरी ज्वालापुर उत्तराखंड के विरुद्ध तहत मुकदमा कायम किया है।
हैदराबाद में युवक की मौत से कोहराम मचा
पुरकाजी। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला दुहेली निवासी सावेज पुत्र इदरीश हैदराबाद में रहकर अपने साथियों के साथ वेल्डिंग का काम कर रहा था। शुक्रवार रात एक कोठी में काम करते समय उसके ऊपर लोहे की पैड गिरने से उसकी मौत हो गई। हादसे में उसके साथ काम कर रहे गांव के ही रहने वाले तीन युवकों सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका वहीं पर उपचार चल रहा है। हादसे की जानकारी मिलते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन

कैंप में हुआ मात्र एक रजिस्ट्रेशन
पुरकाजी। राज्य कर विभाग द्वारा शनिवार को कस्बे में भगवती भवन में जीएसटी का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कैंप लगाया गया था। प्रचार-प्रसार नहीं होने के कारण कैंप की सूचना व्यापारियों तक नहीं पहुंच पाई। कैंप में व्यापारी रजिस्ट्रेशन कराने नहीं पहुंचे। काफी भागदौड़ के बाद मात्र एक रजिस्ट्रेशन हो पाया। कैंप में मौजूद राज्य कर अधिकारी राजेंद्र गर्ग और कनिष्ठ सहायक गौरव विश्नोई ने बताया कि कैंप लगाने की सूचना देरी से मिलने के कारण व्यापारियों को सूचना नहीं दे पाए हैं। अगला कैंप 12 अगस्त को भगवती भवन में ही लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला हिंसा पर चर्चा
पुरकाजी। अस्तित्व सामाजिक संस्था की ओर से शनिवार को खंड विकास कार्यालय प्रांगण में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें महिला हिंसा और महिलाओं से जुडे़ अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।

संस्था प्रमुख रेहाना अदीब ने कहा कि महिलाओं के अधिकार सुनिश्चित करने के लिए सरकारी नजरिए में बदलाव जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा एंटी रोमियो स्क्वॉड बना देने से क्या महिलाओं के मुद्दे खत्म हो गए हैं। इसके अलावा बेहतर शिक्षा और रोजगार आदि अनेक मुद्दे हैं, जिन पर ध्यान देने की जरूरत है। सम्मेलन में बीना शर्मा, शादाब, रानी, गीता, प्रतिभा, कविता, अनिता, ओमबीरी, मेहरो, मुनीजा, नीलम, रीतू और समीना आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed