{"_id":"593999794f1c1b1b478b4580","slug":"71496947065-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ का गठन
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ का गठन
मुजफ्फरनगर। व्यापारियों की सुरक्षा को मजबूत करने और उनके साथ आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए प्रदेश सरकार के निर्देश पर व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। एसएसपी ने व्यापार संगठनों की बैठक में सीओ सिटी को प्रकोष्ठ का नोडल अधिकारी बनाने की घोषणा की।
पुलिस लाइन में व्यापारिक संगठनों की बैठक में एसएसपी अनंत देव तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सभी जिलों में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ बनाने के निर्देश दिए हैं। जिले में भी व्यापारियों की हरसंभव मदद की जाएगी। व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ का गठन कर यहां सीओ सिटी तेजवीर सिंह को इसका नोडल अधिकारी बनाया गया है। व्यापारियों के साथ घटनाओं को रोकने, उनके मामले में चल रही विवेचनाओं में तेजी लाने और सुरक्षा को मजबूत करने का काम प्रकोष्ठ करेगा। इससे पहले व्यापारियों की सुरक्षा के मामलों की विवेचना उसी क्षेत्र का सीओ करता था, अब एक ही सीओ को यह जिम्मेदारी दे दी गई है।