फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   70 people returned to Hinduism in Baghra Ashram

मुजफ्फरनगर से बड़ी खबर: बघरा आश्रम में 70 लोगों ने की हिंदू धर्म में वापसी, जनेऊ धारण कर गंगाजल से किया आचमन

Sun, 24 Sep 2023 01:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 24 Sep 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
70 people returned to Hinduism in Baghra Ashram
बघरा स्थित यशवीर महाराज के आश्रम में मुस्लिमों को हिंदू धर्म में घर वापसी कराते हुए आचार्य। संव
मुजफ्फरनगर के तितावी थानाक्षेत्र के बघरा में स्वामी यशवीर महाराज ने 10 वर्ष पहले आर्थिक तंगी के चलते मौलाना द्वारा लालच देने के बाद हिंदू धर्म छोड़ कर इस्लाम धर्म अपनाने वाले 10 परिवार के 70 से ज्यादा लोगों को सनातन धर्म के रीति रिवाज से हिंदू धर्म में घर वापसी कराई है।
विज्ञापन


बघरा में स्वामी यशवीर महाराज योग साधना केंद्र आश्रम में शनिवार दोपहर इस्लाम धर्म के 10 परिवार के 70 से ज्यादा सदस्यों को गंगाजल से शुद्धिकरण कराते हुए स्वामी यशवीर महाराज और ब्रह्मचारी मृगेंद्र आचार्य ने हिंदू धर्म में घर वापसी कराई।
विज्ञापन

इस अवसर पर स्वामी यशवीर महाराज ने सभी लोगों को जनेऊ धारण कराते हुए गंगाजल का आचमन कराया। फिर गायत्री मंत्र उच्चारण के साथ हवन यज्ञ भी कराया गया।

इन्होंने कहा
स्वामी यशवीर महाराज ने बताया कि 10 वर्ष पहले मुजफ्फरनगर के 10 हिंदू परिवारों को लालच देकर इनका धर्म परिवर्तन करा दिया गया था। ये सभी लोग पहले हिंदू योगी समाज में आते थे। प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद हिंदू भाई बहन अपने हिंदू धर्म में घर वापसी कर रहे हैं।

इन्होंने की घर वापसी
इमरान, सलीम, शहनाज, फरमान, मोनू हसन, रुखसाना, रेशमा, अरबाज, रहीश, जैद, आकिल, सलाउदीन, सौफीयान, इस्माइल, माहिरा, रोहिना,लविश, ताहिर, जाकिर, खूशबु, अलीना आदि ने इस्लाम धर्म छोड़ कर धर्म परिवर्तन करते हुए हिंदू धर्म में वापसी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed