फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   70 million deficit

कांवड़ यात्रा के दौरान मुजफ्फरनगर डिपो को 70 लाख का घाटा 

Tue, 02 Aug 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 02 Aug 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
70 million deficit
शिव चौक पर जलाभिषेक के लिए लगी श्रद्धालुओं की लाइन। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
कांवड़ यात्रा के दौरान नौ दिनों में मुजफ्फरनगर डिपो को करीब 70 लाख रुपये का घाटा हुआ। यातायात डायवर्ट के कारण डिपो के बेडे़ की 60 बसें रोजाना डिपो में खड़ी रही। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर प्रशासन ने 23 जुलाई रात्रि से नेशनल हाईवे पर बड़े वाहनों का संचालन बंद कर दिया था। यातायात डायवर्जन से रोडवेज बसों को वाया जानसठ, मीरापुर, मवाना, बिजनौर, देवबंद आदि मार्गों से संचालन हुआ।

यात्रियों को कांवड़ यात्रा में मार्ग बंद होने और गंतव्य तक जाने के लिए लंबी दूरी के साथ अधिक किराया खर्च करना पड़ा। ऐसे में कम लोगों ने ही बसों से यात्रा की। अनुबंधित बसें भी कम चलीं। रास्ते बंद होने से सभी रोडवेज कर्मी भी अपनी ड्यूटी पर नहीं आ सके।  मुजफ्फरनगर डिपो के बेड़े में शामिल 185 बसों में से रोजाना करीब 125 बसों का ही संचालन हो सका। 60 बसें डिपो में ही खड़ी रही, जिससे कांवड़ यात्रा में डिपो की आय भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन


डिपो के डीवीआर प्रभारी अनुज त्यागी ने बताया कि 23 जुलाई से लेकर एक अगस्त तक डिपो को करीब 70 लाख रुपये का घाटा हुआ। इन नौ दिनों में डिपो की बसें 3 लाख 81 हजार 39 किलोमीटर ही चल सकी। डिपो को सामान्य दिनों में प्रतिदिन 21-23 लाख रुपये की आय होती थी और एक बस रोजाना करीब 365 किलोमीटर चलती थी। इन नौ दिनों में एक बस रोजाना 257 किलोमीटर ही चली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज से नियमित सेवाएं सुचारु होंगी
कांवड़ यात्रा पूरी होने पर सोमवार अपराह्न तीन बजे मुजफ्फरनगर-बड़ौत मार्ग पर बस सेवा बहाल हुई। इसके बाद शाम पांच बजे मेरठ, खतौली की बस सेवाएं सुचारु हुईं। जिससे यात्रियों ने राहत की सांस ली। एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार से डिपो से सभी बस सेवाएं पहले की भांति नियमित रुप से सुचारु होगी। सभी कर्मचारियों को मोबाइल फोन पर मैसेज भेज कर मंगलवार से नियमित ड्यूटी पर आने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed