फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   7 lakh fine on 12 companies

12 कंपनियों पर सात लाख का हुआ जुर्माना

Sat, 01 Jan 2022 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
7 lakh fine on 12 companies
मुजफ्फरनगर। विधिक माप विज्ञान विभाग ने ई-कामर्स के माध्यम से व्यापार करने वाली 12 कंपनियों पर उनके व्यापार व्यवहार में पैकेजिंग संबंधी अनियमितता पाये जाने पर कार्यवाही करते हुए सात लाख रुपये का शमन शुल्क वसूला गया है।
विज्ञापन

विधिक माप विज्ञान विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक हरीश प्रजापति ने बताया कि मैसर्स सेज आर्गेनिक्स कोलकाता की कंपनी द्वारा लेमन मिंट 70 मिली का अमानक पैक बेचा जा रहा था। इस कंपनी द्वारा कार्यवाही के बाद 75 हजार का शमन शुल्क जमा किया गया। तमिलनाडु की आगामाहिल नेचुरल प्रोडक्ट्स को 220 मिली के अमानक पैक में खाद्य नारियल तेल बेचने पर 75 हजार रुपये का शमन जमा करना पड़ा।
विज्ञापन

इसके साथ ही कोलकाता की अवंत फूड्स द्वारा रोषी प्रीमियम चाय के गिफ्ट पैक का मूल्य वेबसाइट पर दर्शाया गया, किंतु गिफ्ट मे पैक चाय की मात्रा कितनी है, नही बताया गया। इस कंपनी द्वारा 75 हजार शमन शुल्क जमा किया गया। मुंबई की जाइवी वेंचर्स द्वारा अपनी वेबसाइट पर सुपरफूड के पैक के साथ शेक बनाने का बर्तन देने की बात लिखी गयी। क्योंकि शेक बनाने के बर्तन की क्षमता नही बतायी गयी, इसलिए कंपनी द्वारा दी गयी जानकारी को अपूर्ण माना गया। कंपनी ने तत्काल अपनी गलती मानते हुये मामले के शमन के लिये 75 हजार जमा करा दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन

केरल की इंटरग्रोव ब्रांड द्वारा लहसुन मे भुने हुए जैतून के तेल का अमानक पैक 125 ग्राम पैक आनलाइन बेचने पर पचास हजार का शमन जमा किया गया। मुंबई की स्टोरिया फॅड्स द्वारा नारियल पानी के पैक 180 मिली पर अनिवार्य घोषणा की अनियमितता पाये जाने पर 50 हजार जमा किये गये। शिलांग की चिलीब्रीज सोल्यूशंस द्वारा विशेष प्रकार की चाय का अमानक पैक 120 ग्राम बेचने पर पचास हजार जमा किये गये। मुंबई की ईए करीम कंपनी द्वारा खाद्य तेल का स्प्रे पैक बेचा गया, जिस पर उत्पाद की मात्रा संबंधी निश्चित घोषणा नही पाये जाने पर 50 हजार शमन जमा किया गया। केरल की इश्का फार्मस पर नमक का अमानक पैक बेचने पर 50 हजार शमन लगाया गया। हापुड़ की सिंभावली शुगर पर अपने चीनी के पैक मे सैशे की सही संख्या की घोषणा न करने पर 50 हजार, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्टस पर साबुन का अमानक पैक बेचने पर 50 हजार तथा नई दिल्ली की स्पोर्टस उत्पाद बनाने वाली मशहूर कंपनी कोस्को पर नियमानुसार घोषणा न करने पर 50 हजार का शमन लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed