फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   69 proposals will be placed in the board meeting of the municipality today

आज पालिका की बोर्ड बैठक में रखे जाएंगे 69 प्रस्ताव

Mon, 05 Jul 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
69 proposals will be placed in the board meeting of the municipality today
आज पालिका की बोर्ड बैठक में रखे जाएंगे 69 प्रस्ताव
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका की मंगलवार को होने वाली बोर्ड बैठक में बजट को स्वीकृति प्रदान की जाएगी। इसी के साथ ही शहर के विकास के 69 प्रस्ताव पास रखे जाएंगे। इन प्रस्तावों में शहर के विकास की कई योजनाएं शामिल हैं। कुछ सभासदों की मांग पर डीएम ने बोर्ड बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में मजिस्ट्रेट को तैनात कर दिया है।

नगरपालिका बोर्ड बैठक मंगलवार सुबह 11 बजे होगी। बैठक में बजट के प्रस्ताव सहित शहर के विकास के 69 प्रस्ताव रखे जाएंगे। कुछ सभासदों के विरोध को देखते हुए डीएम सेन्वा कुमारी जे ने बोर्ड बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में डिप्टी कलक्टर मनोज सिंह मौजूद रहेंगे। भाजपा सभासद दल की बैठक में नगर विकास में चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल का सहयोग किए जाने की बात कही गई है। सभासद दल के नेता प्रेमी छाबड़ा और उपनेता विपुल भटनागर ने कहा कि नगर विकास के लिए वह पूरी तरह चेयरपर्सन के साथ हैं। दो-तीन सभासद ऐसे हैं. जिनकी अपनी व्यक्तिगत समस्या हो सकती है। भाजपा सभासद कोई विरोध नहीं कर रहे हैं केवल भ्रम फैलाया जा रहा है। बोर्ड बैठक में लंबे समय बाद शहर के विकास के प्रस्ताव बड़ी संख्या में रखे जा रहे हैं। बोर्ड बैठक के विशेष प्रस्ताव में एक तिहाई सभासदों का बैठक में होना जरूरी है। सामान्य प्रस्ताव के लिए आधे सभासद होने जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed