{"_id":"5cb0ddd7bdec224b9d4f7a6b","slug":"68-30-percent-voting-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर जिले में हुआ 68.30 प्रतिशत मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर जिले में हुआ 68.30 प्रतिशत मतदान
Sat, 13 Apr 2019 12:20 AM IST
Deepak Kausik
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Published by: Deepak Kausik
Updated Sat, 13 Apr 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
मतदान
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर जिले के सभी बूथों का समस्त डाटा एकत्र होने के बाद जिला प्रशासन ने मतदान की प्रतिशत घोषित कर दिया है। जिले में इस बार 68.30 प्रतिशत मतदान हुआ है। 2014 के लोकसभा चुनाव में यह 66.98 प्रतिशत हुआ था। मतदाताओं में इस बार 2014 से भी अधिक उत्साह देखने को मिला। जिले में 2019 के लोकसभा चुनाव में 2014 के लोकसभा चुनाव से भी अधिक मतदान हुआ है। वोटों को लेकर लोगों का उत्साह प्रतिशत में दिखाई दे रहा है।
जिला प्रशासन ने मत प्रतिशत की फाइनल स्थिति स्पष्ट कर दी है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि सभी 2167 बूथों का डाटा एकत्र करने के बाद आयोग को फाइनल अपडेट भेज दिया गया है। जिले में 68.30 प्रतिशत मतदान हुआ है। जनपद में कुल 19 लाख 77 हजार 793 मतदाता थे, इनमें से 13 लाख 50 हजार 759 ने मतदान किया है। सबसे ज्यादा मतदान 72.16 प्रतिशत खतौली विधानसभा और सबसे कम 64.96 प्रतिशत मतदान मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र में हुआ है।
विधानसभा कुल वोट पडे़ वोट प्रतिशत
बुढ़ाना 370933 253551 68.35
चरथावल 324713 222178 68.42
पुरकाजी 324340 216361 66.71
मुजफ्फरनगर 346832 225311 64.96
खतौली 306871 221433 72.16
मीरापुर 304094 211925 69.69
मुजफ्फरनगर लोकसभा में 68.22 प्रतिशत वोट पड़े
मुजफ्फरनगर। जिले में जहां 68.30 प्रतिशत मतदान रहा वहीं मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र में 68.22 प्रतिशत वोट पड़े। लोकसभा की सरधना विधानसभा में 67.64 प्रतिशत मत पड़े। सरधना में कुल तीन लाख 42 हजार 964 मतदाता थे, जिनमें से दो लाख 31 हजार 985 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
विज्ञापन
लोकसभा में 16 लाख 92 हजार 313 मतों में से कुल 11 लाख 54 हजार 458 मत पड़े। लोकसभा में जिले की मुजफ्फरनगर, खतौली, बुढ़ाना और चरथावल विधानसभा सीट शामिल है। मीरापुर और पुरकाजी विधानसभा बिजनौर लोकसभा का हिस्सा है। जिले में वोट डालने को लेकर पुरुषों से अधिक उत्साह महिलाओं में नजर आया। जनपद में पुरुषों ने 68.21 और महिलाओं के 68.40 प्रतिशत वोट डाले।
बूथों तक नहीं पहुंचे मंगलामुखी, 88 में से तीन ने ही डाले वोट
मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव में थर्ड जेंडर (मंगलामुखी) मतदान केंद्रों से दूर ही रहे। जिले में थर्ड जेंडर के वोटरों की संख्या 88 थी, जिनमें केवल तीन ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चार विधानसभा क्षेत्र ऐसे रहे, जिनमें एक भी मंगलामुखी ने वोट नहीं डाला।
वोटर लिस्ट में शामिल थर्ड जेंडर का रुझान मतदान के प्रति बेहद कम देखने को मिला।
जनपद की बात करें तो यहां वोटर लिस्ट में महिला और पुरुषों के अलावा थर्ड जेंडर की संख्या 88 दर्ज है। मतदान के दिन यह घर से नहीं निकले। बुढ़ाना, चरथावल, पुरकाजी और मीरापुर में एक भी मंगलामुखी ने मतदान नहीं किया। मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र में मंगलामुखीं की संख्या सबसे अधिक 27 है, लेकिन केवल दो ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी प्रकार खतौली विधानसभा क्षेत्र में भी वोटर लिस्ट में शामिल 15 में से मात्र एक ही मंगलामुखी ने वोट डाला। जिला निर्वाचन कार्यालय से जारी आंकड़ों में मतदान करने वाले मंगलामुखी की संख्या केवल दो रही।
विधानसभा थर्ड जेंडर मतदान
बुढ़ाना 06 00
चरथावल 16 00
मुजफ्फरनगर 27 02
खतौली 15 01
पुरकाजी 15 00
मीरापुर 09 00
कुल 88 03