फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   66.22 percent voting in Chudiala

चुड़ियाला में हुआ 66.22 प्रतिशत मतदान

Sun, 09 May 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
66.22 percent voting in Chudiala
चुड़ियाला में हुआ 66.22 प्रतिशत मतदान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मीरापुर। ग्राम पंचायत चुड़ियाला में प्रधान पद के लिए मतदान रविवार को संपन्न हो गया। निर्धारित शाम छह बजे तक कुल 66.22 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया। प्रधान पद पर नामांकन के बाद उम्मीदवार की मौत के बाद यहां मतदान स्थगित कर दिया गया था।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत ग्राम पंचायत चुड़ियाला का प्रधान पद एससी महिला के लिए आरक्षित किया गया था। इसमें गांव निवासी अरुणा पत्नी जनेंद्र उर्फ केनेडी ने भी नामांकन दाखिल किया था। नामांकन प्रक्रिया के तत्काल बाद उम्मीदवार अरुणा की आकस्मिक मौत हो गई थी, जिसके चलते यहां प्रधान पद का मतदान स्थगित करते हुए नौ मई को मतदान कराए जाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

रविवार को निर्धारित तिथि पर भारी सुरक्षा के साथ सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदान के लिए गांव के प्राथमिक विद्यालय में आठ बूथ बनाए गए थे। इनमें से छह बूथ गांव चुड़ियाला और चार बूथ गांव नरसिंहपुर में बनाए गए थे। इन पर कुल 5,750 मतदाताओं को मतदान कर उम्मीदवारों के भाग्य का निर्धारण करना था। मतदान के लिए सभी बूथों पर रविवार सुबह सात बजे से ही ग्रामीण वोट डालने के लिए पहुंचने शुरू हो गए थे। मतदान में शाम छह बजे तक के निर्धारित समय में कुल 66.22 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम जानसठ जयनेंद्र सिंह ने बताया कि आज हुए मतदान की मतगणना आगामी 11 मई को कराई जाएगी, जिसके बाद उसी दिन विजयी प्रधान की घोषणा कर उसे प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा। मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी, जिसका एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने भी निरीक्षण कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान गांव में सीओ जानसठ शकील अहमद और इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी भी भारी फोर्स के साथ डेरा डाले रहे। शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न होने के बाद मतपेटियों को सुरक्षा घेरे में ब्लॉक मुख्यालय में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed