फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   6420 people got corona vaccine installed in Muzaffarnagar

जिले में 6420 लोगों ने लगवाया कोरोना का टीका

Fri, 02 Apr 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
6420 people got corona vaccine installed in Muzaffarnagar
जिला चिकित्सालय में टीकाकरण करते स्वास्थकर्मी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। वैश्विक महामारी का कारण बने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए बृहस्पतिवार से टीकाकरण अभियान का तीसरा चरण शुरू हुआ। सरकार के निर्देश पर 45 वर्ष से अधिक आयु वाले नागरिकों का टीकाकरण हुआ। जिले में 74 सत्रों में 6420 नागरिकों ने कोरोना का टीका लगवाया। स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा निर्धारित किए गए प्राइवेट डॉक्टरों के यहां भी लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एसके अग्रवाल ने बताया कि 52 स्वास्थ्य केंद्रों पर हुए 74 सत्रों में 6420 लोगों का कोरोना वैक्सीनेशन किया गया। 45 वर्ष से अधिक आयु के 6032 लोगों को पहला टीका लगाया गया। इसके अलावा 90 फ्रंट लाइन वर्कर, 39 स्वास्थ्य कर्मियों को प्रथम डोज लगाई गई।
विज्ञापन

60 वर्ष से अधिक आयु के 168 लोगों को, 56 फ्रंटलाइन वर्कर तथा 35 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना का दूसरा टीका लगाया गया। आज भी पूरे जनपद के समस्त स्वास्थ्य केंद्रों पर 74 सत्रों में 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का वैक्सीनेशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविडशील्ड की दूसरी डोज डेढ़ से दो माह के बीच में लगेगी
मुजफ्फरनगर। सीएमओ डॉ. एसके अग्रवाल ने बताया कि कोरोना टीकाकरण के अंतर्गत जिन लोगों ने कोविडशील्ड वैक्सीन की प्रथम डोज लगवाई है, उन्हें दूसरी डोज अब 28 दिन बाद नहीं लगाई जाएगी। क्योंकि नए शासनादेश के अनुसार कोविडशील्ड लगवाने वाले व्यक्तियों को अब डेढ़ से दो माह के मध्य दूसरे डोज लगाई जाएगी, जिसके लिए नया कैलेंडर जारी कर दिया गया। जिन व्यक्तियों को कोवैक्सीन प्रथम डोज लगी है, उन्हें दूसरी डोज पूर्व से निर्धारित 28 दिन बाद ही लगाई जाएगी। सीएमओ ने जनपद के सभी 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वह कोरोना टीकाकरण अपने निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर अवश्य कराएं। यह टीकाकरण पूरी तरह सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed