{"_id":"57604e8a4f1c1bb26511c5a4","slug":"64-people-donated-blood","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान कर 64 नागरिक बने महादानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान कर 64 नागरिक बने महादानी
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 15 Jun 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
रक्तदान शिविर में रक्तदान करते शहर के उद्यमी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्त के रूप में महादान का अवसर अमर उजाला फाउंडेशन ने दिया तो दूसरों की जिंदगी बचाने की इस मुहिम में भारी तादाद में नागरिकों ने हिस्सेदारी की। जिला अस्पताल में लगाए गए रक्तदान शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वैच्छिक रक्तदान किया। शिविर में 64 नागरिकों ने रक्तदान कर महादानी बनने का सौभाग्य हासिल किया।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से विश्व रक्तदान दिवस पर मंगलवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में विशाल रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर का उद्घाटन एसएसपी दीपक कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि अमर उजाला की यह पहल तारीफ के काबिल है। हम रक्तदान करके किसी जरूरतमंद को जीवन दान दे सकते हैं।
हमारी एक यूनिट के रक्त दान से चार जिंदगियां बच सकती हैं। उन्होंने बताया कि इंसानों की सबसे अधिक मौत सड़क हादसों में रक्तस्राव से हो रही हैं। उन्होंने नागरिकों से यातायात के नियमों का पालन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक चले शिविर में नागरिकों ने पूरे उत्साह के साथ रक्तदान किया। शिविर में 64 नागरिक 64 यूनिट रक्तदान कर महादानी बने। रक्तदान करने वालों को अमर उजाला की ओर से प्रशस्ति पत्र भी दिया गया। शिविर में सीएमएस डॉ. पीके त्यागी, डॉ. केजी सांवरिया के अलावा ब्लड बैंक के टेक्निकल असिस्टेंट सौराज सिंह, लैब असिस्टेंट जितेंद्र कुमार, परामर्शदाता शमशेर, अंकित शेरवाल,
जोयब अख्तर, आरिफ, नौबहार आदि का सहयोग रहा। अमर उजाला ब्यूरो प्रमुख कपिल कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान उद्यमी आलोक स्वरूप, अनिल स्वरूप, समाजसेवी भीमसेन कंसल, रामपाल मांडी, आंदोलनकारी मास्टर विजय सिंह, सोमपाल भाटी, डॉ. गीतांजलि वर्मा, राधेश्याम विश्वकर्मा, गोल्डी, अनिल मुन्नू, प्रेमपाल सिंह, भगत सिंह आदि मौजूद रहे।
रक्तदान से शरीर रहता है स्वस्थ्य
सीएमएस डॉ. पीके त्यागी ने बताया कि कुछ लोगों में रक्तदान के प्रति भ्रांतियां हैं। रक्तदान करने से शरीर को कोई नुकसान नहीं होता। रक्तदान के फायदे बहुत हैं। रक्तदान करने से शरीर में नया रक्त बनता है और खून का संचार भी तेज होता है, जिससे रक्त में क्लेस्ट्रोल का स्तर भी काफी घट जाता है, जिससे हृदय स्वस्थ रहता है।
चार दिन में जांच रिपोर्ट देखें
सीएमएस डॉ. पीके त्यागी ने बताया कि जिन नागरिकों ने रक्तदान किया है, उनके रक्त की सभी जांच नि:शुल्क की गई हैं। रक्त की जरूरी जांच की रिपोर्ट रक्तदाता चार दिनों बाद ब्लड बैंक में आकर देख सकता है।
महिलाओं ने भी किया रक्तदान
अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। सुबह दस बजे से पहले ही रक्तदाताओं की ब्लड बैंक पर भीड़ जमा हो गई थी। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद रक्तदान कराया गया। शिविर में महिलाओं और युवतियों ने भी रक्तदान किया। रोहाना मिल की सुनीता, रामपुरी की आकांक्षा, पुरकाजी की पारुल, वर्षा, सीमा, अवध विहार कॉलोनी की संगीता गांगुली, बसंत विहार की सविता आदि ने रक्तदान कर अमर उजाला की जिदंगी बचाओ मुहिम में शामिल हुई।
दीपक ने 88वीं बार रक्तदान किया
मंसूरपुर डिस्ट्रलरी में कार्यरत मंसूरपुर निवासी दीपक कुमार ने अमर उजाला के शिविर में पहुंचकर रक्तदान किया। उसने अपने तमाम प्रमाण पत्र दिखाते हुए बताया कि वह आज 88वीं बार रक्तदान कर रहा है। 34 वर्षीय दीपक ने बताया कि वह 16 साल की उम्र से रक्तदान कर रहा है। दो माह बाद वह किसी न किसी जरूरतमंद के लिए रक्तदान करता आ रहा है।