{"_id":"6aa95b5c87570a53ea07706e","slug":"62-out-of-76-grievances-resolved-at-the-farmers-fair-muzaffarnagar-news-c-73-1-mtd1003-108692-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: किसान मेले में 76 में से 62 आपत्तियों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: किसान मेले में 76 में से 62 आपत्तियों का निस्तारण
विज्ञापन
माछरा। मंगलवार को किसानों की गन्ना संबंधित समस्याओं के निवारण के लिए 10 दिवसीय मेला का शुभारंभ सहकारी गन्ना विकास समिति मेरठ के प्रांगण में किया गया। जिसका शुभारंभ गन्ना समिति मेरठ अध्यक्ष गायत्री देवी ने फीता काटकर किया।
इस दौरान गायत्री देवी ने कहा कि गन्ना सर्वे व सट्टा प्रदर्शन मेले का मुख्य उद्देश्य आगामी पेराई सत्र से पहले ही गन्ना किसान का रिकॉर्ड पूरी तरह से सटीक और त्रुटिहीन करना है। मेले के पहले दिन समिति परिसर में क्षेत्र के सैकड़ों किसान पहुंचे। जिसमें किसानों ने गन्ना सर्वे, रकबा संशोधन, बेसिक कोटे में त्रुटि, सट्टा संबंधित 76 आपत्तियां दर्ज हुई। जिसमें से गन्ना अधिकारियों और समिति कर्मचारियों की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर प्राप्त आपत्तियों में से 62 आपत्तियों का समाधान मौके पर ही कर दिया।
सहकारी गन्ना विकास समिति मेरठ सचिव मुकेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि मेले में प्राप्त होने वाली जिन आपत्तियों का मौके पर निस्तारण संभव नहीं हो पाया है उन पर भी प्राथमिकता के साथ कार्य किया जा रहा है और अतिशीघ्र उन सभी समस्याओं का पारदर्शी तरीके से समाधान कर दिया जाएगा।