{"_id":"5cd85ca9bdec2207410e6769","slug":"61557683369-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला कारागार में बंदीरक्षक की हार्ट अटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला कारागार में बंदीरक्षक की हार्ट अटैक से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कारागार में बंदीरक्षक की हार्टअटैक से मौत
मुजफ्फरनगर। जिला कारागार में रविवार तड़के ड्यूटी के दौरान बंदीरक्षक को अचानक सीने में दर्द हो गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बंदीरक्षक के परिजनों को घटना की जानकारी देते हुए शव को मोर्चरी भेज दिया गया है।
उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के बहादरपुर जट गांव निवासी सुनील यादव (46) पुत्र किश्तराम जिला कारागार में बतौर बंदीरक्षक तैनात था। जेल अधीक्षक एके सक्सेना ने बताया कि सुनील यादव मुजफ्फरनगर जेल में 31 जुलाई 2012 से तैनात था। शनिवार रात साथी बंदीरक्षकों के साथ उसकी ड्यूटी लगी हुई थी। ड्यूटी के दौरान ही रविवार रात करीब सवा दो बजे अचानक सुनील यादव को सीने में दर्द की शिकायत हुई। इस पर तत्काल उसे जेल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। साथी बंदीरक्षक सुरेंद्र यादव सुनील को लेकर तत्काल जिला अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेल अधीक्षक ने बताया कि हादसे की जानकारी सुनील यादव के परिजनों को देते हुए नई मंडी थाना पुलिस को भी दी गई। इसके बाद शव को मोर्चरी भिजवा दिया गया।