{"_id":"5c82b877bdec2213f8015435","slug":"61552070775-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा से ही समाज में नारी सम्मान बढ़ेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा से ही समाज में नारी सम्मान बढ़ेगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा से ही समाज में नारी सम्मान बढ़ेगा
मीरापुर। भगवंत इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डा. रचना पाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही समाज में नारी का सम्मान बढ़ेगा।
इस कार्यक्रम में संस्थान की छात्राओं ने कार्यक्रम में भाषण, कविता आदि प्रस्तुत किए। अधिवक्ता हरजिंद्र कौर ने बताया कि समाज में महिलाओं का लिंगानुपात कम हो रहा है। यह चिंता का विषय है। विशिष्ट अतिथि पूनम गोयल ने कहा कि जिस घर में नारी का सम्मान नहीं होता, उस घर में देवता वास नहीं करते। एसोसिएट डीन शिवानी चौहान, असिस्टेंट डायरेक्टर राघव मेहरा ने देश में महिलाओं के योगदान के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सिद्धांत को सख्ती से लागू किया जाना चाहिए। महिला दिवस को सामाजिक उत्सव के रूप में मनाया जाना चाहिए। इस अवसर पर सांस्कृतिक एवं भाषण प्रतियोगिता में बीटेक कंप्यूटर साइंस की छात्रा हेमलता को प्रथम पुरस्कार, नर्सिंग विभाग से काजल को द्वितीय व शगुफ्ता को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में पूनम गोयल, अतीक्षा शर्मा, अभिलाषा राजपूत, सोनम चौहान, नेहा खान, रितू राजपूत आदि सक्रिय रहीं।