{"_id":"5c7ecdccbdec2213e92904e4","slug":"61551814092-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछड़ा वर्ग मोदी को दोबारा पीएम बनाएगा: प्रजापति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछड़ा वर्ग मोदी को दोबारा पीएम बनाएगा: प्रजापति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछड़ा वर्ग मोदी को दोबारा पीएम बनाएगा: प्रजापति
मुजफ्फरनगर। भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मीडिया प्रभारी महेंद्र प्रजापति ने कहा कि देश की 60 प्रतिशत आबादी पिछड़ों की है। पिछड़ा वर्ग पीएम नरेंद्र मोदी को 2019 में फिर से जिताने का काम करेगा।
नईमंडी में बालाजी रोड पर एक बैंक्वेट हॉल में प्रजापति समाज के सम्मेलन में महेंद्र प्रजापति ने कहा कि गरीब जातियों के आर्थिक और सामाजिक उत्थान के जो काम पीएम नरेंद्र मोदी ने किए हैं, इससे पहले किसी ने इनके बारे में सोचा भी नहीं। दलितों और पिछड़ों की आर्थिक प्रगति के लिए केंद्र सरकार ने निरंतर कदम उठाए हैं। भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री विजय प्रजापति, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य जगदीश पांचाल, नोएडा से आए प्रमोद प्रजापति, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरेंद्र पाल, मनोज पांचाल, सोहनलाल प्रजापति, प्रमोद प्रजापति, राकेश कश्यप, गुलाम प्रजपति, ब्रहमपाल प्रजापति, राजबीर प्रजापति, मनोज प्रजापति, राकेश प्रजापति, दौलतराम प्रजापति, सुशील प्रजापति आदि मौजूद रहे।
कांग्रेस ने रणनीति बनाई
मुजफ्फरनगर। कांग्रेस के असंगठित कामगार प्रकोष्ठ की बैठक में चुनाव की तैयारियों पर जोर दिया गया। पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में जनता से भाजपा के प्रपंच से दूर रहने की बात कही गई है। बैठक में विनोद गुर्जर, रामरतन विश्वकर्मा, जावेद अब्बासी, अरविंद कुमार, मुमताज, राजेंद्र सिंह, जर्रार खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पेंशन का पैसा नहीं आने से रोष
मुजफ्फरनगर। भारतीय पेंशनर्स मंच के हरिमोहन शर्मा ने बताया कि डाक विभाग से जिन पेंशनर्स को पेंशन मिलती है वह माह के अंतिम कार्य दिवस में आ जाती है। इस बार अभी तक पैसा नहीं आया है। इस संबंध में प्रवर अधीक्षक डाक विभाग से भी बात की गई तो उन्होंने लखनऊ बात होने की बात कही है। बुधवार को पेंशन नहीं आने पर सामूहिक प्रदर्शन किया जाएगा।