{"_id":"5c69a74bbdec224b7a5554a6","slug":"61550427979-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद सैनिकों की आत्मिक शांति को कैंडल मार्च व हवन यज्ञ आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद सैनिकों की आत्मिक शांति को कैंडल मार्च व हवन यज्ञ आयोजित
विज्ञापन
शहीद सैनिकों की आत्मिक शांति को कैंडल मार्च निकाला
देवबंद (सहारनपुर)। पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर आत्मघाती हमले के विरोध में लोगों में उपजा आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहीदों की आत्मिक शांति के लिए हवन यज्ञ और कैंडल मार्च निकालने का सिलसिला लगातार जारी है।
आर्य समाज मंदिर मनोहरपुर में शहीद सैनिकों की आत्मिक शांति के लिए हवन यज्ञ किया गया। इस दौरान पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस दौरान दिनेश आर्य, अजब सिंह, मोहित कुमार, अजय कुमार, राजीव कुमार, राजेंद्र सिंह, मोनू कुमार, महेश आर्य, राजेश्वरी, विकास, हर्षित, अक्षित आदि मौजूद रहे। गांधी कालोनी में सिद्धार्थ फाउंडेशन ट्रस्ट की बैठक में मोमबत्ती जलाकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ट्रस्ट ने सर्वसम्मति से फैसला किया कि इस वर्ष रविदास जयंती केवल पूजन कार्य तक ही सीमित रहेगी। संवेदना व्यक्त करने वालों में अनिल, सुभाष, कर्म सिंह, जोगेंद्र, बालेंद्र सिंह, सतीश, सतेंद्र, राजकुमार, प्रभुदास आदि रहे।
जय महर्षि कश्यप आश्रम ट्रस्ट की बैठक में सीआरपीएफ के जवानों पर बर्बर हमले की कड़ी निंदा की गई। श्रद्धांजलि सभा में अशोक कश्यप, रामभरोसे, हरिराम सिंह, निरंजन सिंह, दिनेश कश्यप, सुरेश चंद, मंगलसैन भगत आदि रहे। राजपूत चेतना मंच की बैठक में अध्यक्ष मुकेश राणा व डा. सुखपाल सिंह ने कहा कि सरकार को इस हमले पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को तुरंत हटाया जाए। इस दौरान डा. बी.पी. सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह, अमित राणा, लोकेश राणा, पवन सिंह, महेश राणा आदि रहे। वहीं, शनिवार की देर शाम शिवम चौहान और नितिन चौहान के नेतृत्व में शहीदों के सम्मान में कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च रेलवे स्टेशन से शुरू होकर सुभाष चौक, नेचलगढ़, तांगा स्टेंड, मेन बाजार, सर्राफा बाजार और यूनियन तिराहे से होकर देवीकुंड पर जाकर संपन्न हुआ। कैंडल मार्च में गौरव शर्मा, आकाश गर्ग, आदेश चौहान, अक्षय चौहान, अंकित, तरुण, अंशुल कश्यप, शिवम राणा आदि रहे।