फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   खेड़ामुगल में मृतकों के घर पहुंचे सांसद राघव लखनपाल शर्मा

खेड़ामुगल में मृतकों के घर पहुंचे सांसद राघव लखनपाल शर्मा

Sun, 10 Feb 2019 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
खेड़ामुगल में मृतकों के घर पहुंचे सांसद राघव लखनपाल शर्मा
देवबंद (सहारनपुर)। खेड़ामुगल समेत अन्य गांवों में पहुंचे भाजपा सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने मृतकों के घर जाकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर दुख जताया और सरकार की और से उन्हें हर संभव मदद किए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शनिवार को कार्यकर्ताओं के साथ खेड़ामुगल पहुंचे सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने मृतक माठा, सहेंद्र, सुरेशपाल और मंगल के घर पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर सांत्वना प्रकट की। इस दौरान उन्होंने सरकार की तरफ से हर संभव सहायता दिलाए जाने का आश्वासन देते हुए कहा कि घटना के पीछे जिस किसी का भी हाथ है उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी। इसके बाद सांसद सलेमपुर, शिवपुर, ताजपुर और बिलासपुर में पहुंचे और मृतकों के परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जहरीली शराबकांड में जिन अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जा चुकी है। आगे पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है जो जिस अधिकारी का नाम भी सामने आएगा उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। सांसद ने मौके पर मौजूद एसडीएम ऋतु पुनिया व तहसील अधिकारियों को जल्द पीडित परिवारों को आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराए। जबकि इस संबंध में उन्होंने डीएम से भी वार्ता की। इस दौरान उनके साथ सनोज, विपिन सिरोही, सोमपाल चौधरी, पदम सिंह, सुधीर पंवार, राजेश त्यागी, अमित कुमार, ठा. राजबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed