फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   खन्ना के कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे भाजपाई

खन्ना के कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे भाजपाई

Sat, 12 Jan 2019 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
खन्ना के कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे भाजपाई
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना के कार्यक्रम को लेकर भाजपाई दिन भर तैयारियों में जुटे रहे। वहीं नगर पालिका ने शहर में सफाई अभियान चलाया। शहर में चौराहों की सफाई कराई गई, प्रतिमाओं की धुलाई कराई। दीवारों पर पुताई और पेंटिंग हुई।
विज्ञापन

शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने स्वच्छता रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने सामाजिक संगठनों और व्यापारिक संगठनों के अलावा शहर के अन्य विभिन्न संगठनों को भी स्वच्छता अभियान में आमंत्रित किया। सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार ने नगर पालिका के अधिकारियों की टीम के साथ टाउन हाल में व्यवस्थाओं को देखा। इसी के साथ नगर पालिका ने शहर में विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया। टाउन हाल के मैदान के चारों ओर दीवार की पुताई कराई गई। इसी के साथ पेंटिंग का कार्य भी कराया गया। शहर के सभी मुख्य चौराहों की विशेष रुप से सफाई कराई गई। इन चौराहों पर लगी प्रतिमाओं की धुलाई आदि का कार्य भी किया गया। विशेष रुप से प्रकाश चौक, महावीर चौक, मालवीय चौक पर सफाई का अभियान चला।
विज्ञापन


स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद की सम्राट शाखा और रोटरी क्लब ने पुलिस लाईन अस्पताल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। सुभारती के चिकित्सकों ने परीक्षण किया। 147 पुलिस कर्मियों की जांच की गई। एसएसपी सुधीर कुमार ने प्रयास की सराहना की। एसपी सिटी ओमवीर सिंह, एसपी यातायात बीबी चौरसिया, संगठन के नरेशचंद गोयल, वीके सिंघल, डॉ एमएल गर्ग, परम कीर्ति शरण अग्रवाल, संजय मित्तल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेडियो एसडी को सम्मानित किया
मुजफ्फरनगर। यूपी 100 के द्वितीय स्थापना दिवस पर रेडियो एसडी एफएम को डीजीपी ने सम्मानित किया। रेडियो एसडी की ओर से चेयरमैन नीरज कुमार ने पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed