{"_id":"5c0bffdfbdec2241a32303c7","slug":"61544290271-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र छात्राओं को किया सम्मानित
मोरना। इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. उदयवीर सिंह ने कहा कि युवा शक्ति अगर जागृत हो जाए तो विषम परिस्थितियों को हलकर शीघ्र ही अपने सपनों को साकार कर लेते हैं। विराज चौधरी ने बताया कि पांच दिसंबर को श्रीराम कॉलेज मुजफ्फरनगर में टेक फेयर 2018 का आयोजन किया गया। जिसमें जिले और आसपास के जनपदों से सीबीएसई और इंटर कॉलेजों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी, पोस्टर मेकिंग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, टाइपिंग मास्टर, कंप्यूटर रोमिंग आदि का आयोजन हुआ। जिसमें इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल मोरना के राकेश कुमार के नेतृत्व में मॉडल बनाने में साक्षी यादव, साफिया, अंशिका, शैली ठाकरान, सिमरन, आकांक्षा आदि और बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में इंशिका ठाकरान, अंशिका ने बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। टाइपिंग मास्टर में हिमानी ने प्रथम, आंचल ने तृतीय, पोस्टर किंग में प्रियांशी और सजल आदि ने विपुल, अनुराग, कपिल, यश आदि ने बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों को स्कूल प्रांगण में ट्रॉफी का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान अजय गुप्ता, बरेशा शर्मा, बबीता, चंद्रा शर्मा, पूजा, प्रवीन, अनिरुद्ध, सद्दाम, अंजलि, सरिता, आदि रहे।