फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भाजपा पदयात्रा जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ

भाजपा पदयात्रा जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ

Sun, 02 Dec 2018 12:05 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
भाजपा पदयात्रा जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ
भाजपा सरकार का गुणगान किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खतौली। भाजपा की ओर से नगर में पदयात्रा जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ता केंद्र तथा प्रदेश सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाएं। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के लिए अभी से जीजान से जुट जाना चाहिए।

रेलवे रोड स्थित मंडी धर्मशाला में अभियान शुभारंभ वंदेमातरम तथा भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरवीर मलिक तथा विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि कार्यकर्ता जोश एवं अनुशासन के साथ कार्य को अंजाम दें। हमें देश एवं प्रदेश सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाना है। गन्ना भुगतान भी समय के साथ साथ किया जा चुका है। इसके बाद विधानसभा क्षेत्र संयोजक जिला महामंत्री हरीश अहलावत ने संयुक्त रूप से पदयात्रा का शुभारंभ कराया। इस दौरान नगर अध्यक्ष प्रशांत देशवाल, यनेश तंवर, सतीश खटीक, मदन छाबड़ा, सुरेश आर्य, पंकज भटनागर, नीवन उपाध्याय, नीटू उपाध्याय, वैभव जैन, भावेश गुप्ता, धर्मपाल प्रजापति, विनीत ठाकुर, श्याम रहेजा, बिजेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed