{"_id":"5b9d53f8867a557ffc6bef3d","slug":"61537037304-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुबारिकपुर के लापता ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थिति में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुबारिकपुर के लापता ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालात में लापता ग्रामीण की मौत
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। गांव मुबारिकपुर के लापता ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ग्रामीण का शव सड़क पर पड़ा मिला। शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने हत्या करके शव को सड़क पर फेंकने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक के भाई अमित त्यागी की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
मंसूरपुर के गांव मुबारिकपुर निवासी अविवाहित सतीश त्यागी (46) पुत्र आत्माराम त्यागी शुक्रवार की शाम से घर से लापता था। रातभर वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने समझा कि सतीश त्यागी बिना बताए कहीं चला गया है। शनिवार की सुबह गांव जीवना व मोरकुक्का मार्ग पर सतीश त्यागी का शव पड़ा मिला। शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एकत्र लोगों से शव की शनाख्त कराई। ग्रामीणों ने शव की शनाख्त सतीश त्यागी के रूप में की। सतीश त्यागी के मौत की खबर लगने से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजनों का आरोप था कि सतीश त्यागी की हत्या करके शव को सड़क पर फेंका गया है। मृतक के भाई अमित त्यागी ने बताया कि नौ सितंबर की शाम को गांव के कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की थी तथा इसकी सूचना पुलिस को दे दी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस सतीश की मौत सड़क हादसे में होना मानकर जांच पड़ताल करने में जुट गई है। थाना प्रभारी केपीएस चाहल का कहना है कि शनिवार सुबह सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव व घटनास्थल की जांच पड़ताल की। जांच पड़ताल करने पर पता चला कि सतीश की मौत सड़क हादसे में हुई है। मृतक के भाई अमित त्यागी की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।