{"_id":"5b5775114f1c1b54638b47c6","slug":"61532458257-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली को सफल बनाने के लिए ताकत झोंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली को सफल बनाने के लिए ताकत झोंकी
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रालोद ने रैली को सफल बनाने के लिए ताकत झोंकी
खतौली। रालोद नेताओं ने गांव नंगला मदौड़ के इंटर कालेज में होने वाली 27 जुलाई की रैली में भीड़ जुटाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। कई गांवों में दौरा करके किसानों और ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में पहुुंचने का आह्वान किया।
रालोद के ब्लाक अध्यक्ष पुष्पेंद्र चौधरी के प्रतिष्ठान पर आयोजित बैठक में पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रवक्ता अभिषेक चौधरी ने कहा कि किसान व मजदूर विरोधी भाजपा सरकार ने बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी करके कमरतोड़ दी है। रिक्शा चालकों को भी बढ़ी दरों का भुगतान करना पड़ेगा। फ्री कनेक्शन पाने वाले बीपीएल कार्डधारक परिवारों से भी पिछला बिजली का बकाया बिल सख्ती से वसूला जाएगा। रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने बिजली के तुगलकी फरमान के खिलाफ 13 जुलाई से जन आंदोलन शुरू किया है। धर्मेंद्र तोमर ने कहा कि 27 जुलाई को नंगला मदौड़ में होने वाली रैली में रालोद नेता जयंत चौधरी को सुनने के लिए क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ पहुंचेगी। यह पोल खोल, हल्ला बोल रैली ऐतिहासिक होगी। पुष्पेंद्र चौधरी ने लोगों से रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। बैठक में नगराध्यक्ष वकील मसूरी, उस्मान अहमद, राजकुमार तेवतिया, जिला महासचिव राहुल तोमर, अमित चौधरी, राहुल अहलावत, मनोज चौधरी, गौरव पाराशर, मोहित वर्मा, नितिन पंवार आदि उपस्थित रहे।