फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   वृक्षारोपण करके वन महोत्सव का शुभारंभ

वृक्षारोपण करके वन महोत्सव का शुभारंभ

Mon, 02 Jul 2018 12:20 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
वृक्षारोपण करके वन महोत्सव का शुभारंभ
पर्यावरण की सुरक्षा पर बल दिया
विज्ञापन

मोरना। वन अधिकारियों द्वारा पौधरोपण कर सात दिवसीय वन महोत्सव को शुभारंभ किया गया। इस मौके पर विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया गया। गोष्ठी में वृक्ष लगाने तथा हरियाली को बढ़ाने पर्यावरण की सुरक्षा पर बल दिया गया।

शुक्रताल स्थित शुकदेव आश्रम के हैलीपैड के पास वन विभाग द्वारा पौधरोपण किया गया। शुकदेव आश्रम के महंत स्वामी ओमानंद ने मोलसरी वृक्ष के पौधे का रोपण कर वन महोत्सव का शुभारंभ किया। आयोजित वन गोष्ठी में वृक्षारोपण से होने वाले लाभ पर प्रकाश डाला गया तथा वृक्षों के संरक्षण, हरियाली को बढ़ावा देने पर बल दिया गया। स्वामी ओमानंद महाराज ने वृक्षदान व वृक्ष भंडारे को पुण्य कार्य बताते हुए पौधरोपण की महत्ता को विस्तार से बताया। सामाजिक वानिकी प्रभागीय निदेशक सूरज, उप प्रभागीय अधिकारी पीसी कथूरिया ने बताया कि सात दिवसीय वन महोत्सव में एक लाख तेरह हजार पौधों का रोपण किए जाने का लक्ष्य है, जो जनता, समाजसेवियों के सहयोग से पूरा किया जाएगा। इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी सिंह राजसिंह पुंडीर, खुर्शीद आलम, शबी हैदर, नत्थू सिंह, प्रमोद कुमार, ग्राम प्रधान सुशील शर्मा, हर्षमणि सहित गुरुकुल विद्यालय के छात्रों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed