फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   रमजान माह में बिजली आपूर्ति बनेगी चुनौती

रमजान माह में बिजली आपूर्ति बनेगी चुनौती

Fri, 18 May 2018 12:04 AM IST
Updated Fri, 18 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
रमजान माह में बिजली आपूर्ति बनेगी चुनौती
मुजफ्फरनगर। रमजान में विद्युत आपूर्ति सुचारु रखना विद्युत निगम के लिए बड़ी चुनौती होगा। प्रतिवर्ष गर्मी के साथ सप्लाई घटना शुरू हो जाती है। शासन से शहरी क्षेत्र में 24 घंटे, तहसील मुख्यालय पर 20 और गांवों में 18 घंटे आपूर्ति के आदेश हैं।
विज्ञापन

योगी सरकार में बिजली की आपूर्ति को लेकर अभी तक कोई बड़ी परेशानी नहीं हुई है। गर्मी के मौसम में सरकार और निगम की परीक्षा होगी। भीषण गर्मी के साथ ही रमजान माह शुरू हो चुका है। इसे देखते हुए शासन से जिला मुख्यालय पर 24 घंटे, तहसील मुख्यालयों पर 20 और ग्रामीण अंचल में 18 घंटे आपूर्ति के आदेश किए हैं। निगम की असली परीक्षा मई के आखिरी सप्ताह और जून में होती है। इन दिनों गर्मी भीषण होती है और बिजली की खपत बढ़ जाती है। शहरी क्षेत्रों में लोग अपने एसी चलाना शुरू कर देते हैं। कूलर और पंखे रुटीन में चलते ही हैं। ऐसे में बार-बार लाइन में फाल्ट और ऊपर से ही कम सप्लाई की स्थिति बन जाती है। सपा सरकार के कार्यकाल की बात करे तो लोगों को बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर धरने-प्रदर्शन करने पड़े थे। हालांकि सबसे पहले मुजफ्फरनगर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की घोषण भी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ही की थी, लेकिन आपूर्ति को सुचारु नहीं रखा जा सका था। गर्मी के मौसम में आम जनता का सारा फोकस विद्युत निगम पर ही रहता है।
विज्ञापन


शहर में दे पा रहे 23 घंटे आपूर्ति
मुजफ्फरनगर। अधीक्षण अभियंता एके आत्रेय ने बताया कि शहर में हम 24 घंटे के सापेक्ष 23 घंटे की आपूर्ति दे पा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे के स्थान पर 17 घंटे और तहसील मुख्यालयों पर बीस घंटे के बजाय 19 घंटे आपूर्ति हो पा रही है। फिलहाल आपूर्ति को लेकर कोई समस्या नहीं है। आगामी दिनों में भी सप्लाई को निरंतर बनाये रखने का पूरा प्रयास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed