{"_id":"5af343f44f1c1b042e8b7ee0","slug":"61525892084-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत स्काउट गाइड कैंप का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत स्काउट गाइड कैंप का समापन
Updated Thu, 10 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत स्काउट गाइड कैंप का समापन
जानसठ। मौलाना आजाद मेमोरियल इंटर कालेज तेवड़ा में उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड लखनऊ की ओर से कैंप में मुख्य अतिथि जिला मुख्य आयुक्त शिवकुमार यादव ने शिरकत की। कैंप के समापन पर जिला ट्रेनिंग काउंसलर संतोष कुमार वर्मा ने छात्रों को स्काउट की परिभाषा के साथ साथ सिद्धांत, स्काउट पद्धति, विभिन्न प्रकार के झंडों की जानकारी, गाठों को बांधना, प्रारंभिक स्वास्थ्य सहायता, मीनारें बनाना और तंबू गाड़ना आदि की ट्रेनिंग दी गई। कैंप में बच्चों ने देशभक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम के संयोजक मुफ्ती बिन यामीन, अध्यक्ष जमीयत उलमा-ए मुजफ्फरनगर ने कहा कि इस प्रकार के कैंपों में धूप में रहकर काम करना, एक दूसरे की सहायता करना, भ्रष्टाचार से नफरत और देशभक्ति की भावना उत्पन्न होने के साथ साथ मानवता की सेवा का भाव पैदा होता है। कैंप में भाग ले रहे जिला शामली व मुजफ्फरनगर के 57 गाइडस ने सफाई व्यवस्था को लेकर शपथ ली। इस अवसर मुफ्ती बिन यामीन के अलावा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रहलाद सिंह प्रधानाचार्य जनता इंटर कॉलेज भोपा, मास्टर हिदायतुल्लाह खां, नौशाद अली, राज सिंह शामली, अमित कुमार, एसटी कंचन, प्रभात शुक्ला प्रधानाचार्य जैन इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर, मुफ्ती इकबाल, मौलाना अरशद, हाफिज फाजिल, कारी सुहेल, मुफ्ती फरीद, कारी मुदस्सिर, भारत भूषण अरोरा व हाफिज डॉक्टर मुहम्मद साजिद आदि मौजूद रहे।