{"_id":"5ade2ec84f1c1b46098b62bb","slug":"61524510408-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी से अभद्रता करने पर एकाउंटेंट निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारी से अभद्रता करने पर एकाउंटेंट निलंबित
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
अधिकारी से अभद्रता करने पर लेखाकार निलंबित
खतौली। गांव खेड़ा चौंगावा गेहूं क्रय केंद्र पर निरीक्षण करने पहुंचे एआर कोऑपरेटिव से अभद्रता करने तथा क्रय केंद्र पर कोई तैयारी न होने पर लेखपाल राजपाल सिंह को निलंबित कर दिया गया है।
सहकारी क्रय विक्रय समिति खतौली का गांव खेड़ा चौंगावा में गेहूं क्रय केंद्र है। इस केंद्र पर एआर कोऑपरेटिव प्रदीप सिंह तथा एडीओ कोऑपरेटिव विनय कुमार निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। एआर कोऑपरेटिव ने बताया कि गेहूं क्रय केंद्र पर तैनात लेखपाल राजपाल सिंह नदारत मिले, जिस पर उन्हें केंद्र पर फोन करके बुलवाया गया तथा गैरहाजिर रहने का कारण पूछा। इस पर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। आरोप है कि इस दौरान लेखाकार ने अधिकारियों के साथ अभद्रता की। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर साफ सफाई नहीं मिली तथा रिकार्ड रूम भी अस्तव्यस्त मिला। इसके अलावा गेहूं क्रय केंद्र पर गेहूं खरीद के संबंध में कोई तैयारी भी नहीं मिली। इस पर एआर कोऑपरेटिव प्रदीप सिंह ने लेखाकार राजपाल सिंह को निलंबित कर दिया है। उन्होंने बताया कि गेहूं खरीद को लेकर शासन गंभीर है। किसी भी कर्मचारी की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।