{"_id":"5aad62794f1c1b690e8b5081","slug":"61521312377-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिन्दुस्तान से बेहतर मुल्क दुनिया में नहीं: उस्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिन्दुस्तान से बेहतर मुल्क दुनिया में नहीं: उस्मान
Updated Sun, 18 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के राज्य सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान ने कहा कि हिन्दुस्तान की संस्कृति और सभ्यता उसको दुनिया में सबसे अलग बनाती है। भारत दुनिया का सबसे बेहतर मुल्क है। यहां हर वर्ग और सम्प्रदाय के व्यक्ति को अपनी बात रखने की पूरी आजादी है।
जीसी पब्लिक स्कूल सीनियर विंग में उन्होंने ने नीति आयोग केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित अटल टिकरिंग लैब का उद्घाटन किया। उस्मान ने कहा कि वो दुनिया के काफी मुल्कों में घूमे हैं। वहां के लोगों से बातचीत की, उनके बादशाह और वजीरे आजम के बारे में पूछताछ की, तो वो लोग कुछ भी कहने का साहस नहीं जुटा पाए। हिंदुस्तान की बात करें तो यहां एक आम आदमी भी अपने प्रधानमंत्री के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए आंदोलन कर सकता है। डीएम और एसएसपी के कार्यालयों पर धरना दे सकता है। यह ताकत आम आदमी को हिंदुस्तान के संविधान ने दी है। हिंदुस्तान इसी खूबी के कारण दुनिया में सबसे बेहतर मुल्क है, ऐसा कोई दूसरा देश नहीं, जहां अपनी अभिव्यक्ति की आजादी इस हद तक हो। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम से हुआ। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष मिलिंद अग्रवाल, प्रबंधक विनोद संगल, डॉ अशोक कुमार, महेश चंद गर्ग, नवीन कुमार, प्रधानाचार्य आजादवीर, आशीष कुमार त्यागी, सुतपा बोस ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। छात्र-छात्राओं ने स्वागत गान व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनोहारी प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य ने बताया कि अटल लैब का उद्देश्य छात्र छात्राओं में जिज्ञासा उत्पन्न करना और उनकी मानसिक कल्पना शक्ति को बढ़ावा देना है। लैब में विद्यार्थियों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित के विभिन्न पहलुओं को समझाने के साथ साथ नए नए उपकरणों का व्यावहारिक प्रयोग कर नई रचनात्मक क्रियाओं के लिए प्रेरित करना है। समारोह में मुख्य रूप से विधायक कपिलदेव अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन डॉ सुभाषचंद शर्मा, पूजा अग्रवाल, अरूण खंडेलवाल, लुकमान अहमद, नगर पालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल, उद्यमी सतीश चन्द गोयल आदि मौजूद रहे। संचालन आशुतोष गौतम ने किया।