{"_id":"5a78a5d54f1c1ba4268b8af3","slug":"61517856213-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदेन में छाया कठपुतली ने मनमोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदेन में छाया कठपुतली ने मनमोहा
Updated Tue, 06 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। स्पिक मैके की ओर से शारदेन स्कूल के सभागार में कर्नाटक की छाया कठपुतली कला ने दर्शकों का मनमोह लिया।
बीते 28 सालों से स्पिक मैके भारत की विविधतापूर्ण विरासत को युवा पीढ़ी के बीच में लाकर उन्हें सांस्कृतिक रूप से शिक्षित करने का कार्य कर रहा है। साथ ही लुप्त होती जा रही कलाओं को भी सामने लाने में प्रयासरत है। सोमवार को शारदेन स्कूल में कर्नाटक की दुर्लभ शेडो पपेट्री का कार्यक्रम आयोजित किया गया। 87 वर्षीय बलागल्लू वीरान्ना के निर्देशन में चमड़े से बनी रंग-बिरंगी कलात्मक पपेट के माध्यम से महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रीका से लेकर भारत की आजादी तक के सफर को बेहद मनमोहक ढंग से प्रस्तुत किया गया। रेल गाड़ी की आवाज से लेकर संवाद, गायन और संगीत आदि में से कुछ भी रिकार्डेड नहीं था। वीरन्ना के साथ बीवी प्रकाश, बीएम पवन, साईं कुमार बीजी, सुरेंद्र स्वामी, शेखर और सतीश बीआर ने अद्भुत कला से दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।
कार्यक्रम का शुभारंभ शारदेन स्कूल के निदेशक विश्व रतन, प्रधानाचार्या धारा रतन और कलाकारों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। प्रधानाचार्य ने कलाकारों का अभिनंदन किया। मौके पर डॉ. गरिमा जैन, मृदुला मित्तल, सुनीता शर्मा, कल्पना, नीति मित्तल, लक्ष्मी तिवारी, सान्वी, देवेश, अलका, विपिन, रीता मोहन, संगीता, सोनल तिवारी आदि उपस्थित रहे। राहुल, सागर, हर्ष, अभिनव, गोविंद का कार्यक्रम आयोजन में विशेष योगदान रहा। संचालन स्कूल की छात्रा तरुणी सिंघल और छात्र हर्ष पंवार ने किया।