फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ई-पॉश मशीन से पति-पत्नी व बच्चे भी अपना राशन ले सकेंगे

ई-पॉश मशीन से पति-पत्नी व बच्चे भी अपना राशन ले सकेंगे

Thu, 25 Jan 2018 12:40 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
ई-पॉश मशीन से पति-पत्नी व बच्चे भी अपना राशन ले सकेंगे
परिवार का कोई भी सदस्य ले सकेगा राशन
विज्ञापन

खतौली। सूबे की भाजपा सरकार अब परिवार की मुखिया बनी महिलाओं द्वारा ही केवल राशन लेने का उनका अधिकार खत्म करने जा रही है। सरकार की नई योजना के आधार पर ई-पॉश मशीन पर अपना अंगूठा रखकर पात्र गृहस्थ पति-पत्नी के अलावा राशन कार्ड के यूनिट में शामिल बच्चे भी सस्ते गल्ले की दुकान से अपना राशन ले सकेंगे। इस योजना को लागू करने के लिए ऑनलाइन राशन कार्डों को यूनिटों के साथ शत प्रतिशत आधार कार्ड से जोड़ने का काम तेजी से संचालित है। सरकार ने 28 फरवरी तक शत प्रतिशत आधार कार्ड से जोड़ने का समय निर्धारित किया है।
जनपद में 4, 89225 राशन कार्ड हैं, जिनकी यूनिट 21 81,122 है। खतौली तहसील में 84 गांव हैं, जिनमें नगर भी शामिल है। यहां पर 58,318 पात्र गृहस्थी व अंत्योदय के राशन कार्ड हैं, जिनकी यूनिट 2 ,61380 है। राशन कार्डों की इन यूनिटों को ऑनलाइन उनके आधार कार्ड से लिंक किया जा रहा है। अब परिवार की मुखिया महिलाओं को ही राशन मिलने का अधिकार था। सरकार नई योजना के आधार पर महिलाओं से यह अधिकार खत्म करने जा रही है। सरकार की योजना है कि नगर के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों को भी ई-पॉश मशीन से राशन मिलने की सुविधा दी जाए। इसलिए राशन कार्डों को आधार कार्ड से जोड़ा जा रहा है। तहसील में पूर्ति निरीक्षक कार्यालय में आधार कार्ड से जोड़ने का कार्य तेजी से चल रहा है। राशन कार्डों के आधार कार्ड से जुड़ते ही पति-पत्नी के अलावा परिवार के बच्चे भी ई-पॉश मशीन पर अपना अंगूठा रखकर सस्ते गल्ले की दुकान से अपना राशन ले सकेंगे।
विज्ञापन

----------------
राशन कार्डों को आधार कार्ड से लिंक करने का कार्य 50 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। 28 फरवरी तक शत प्रतिशत कार्य पूर्ण कर दिया जाएगा। इसके बाद ई-पॉश मशीन से पति-पत्नी के अलावा परिवार के सदस्य भी अपना राशन ले सकेंगे। अनुज कुमार सिंह, पूर्ति निरीक्षक, खतौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed