{"_id":"5a5cf75c4f1c1b82268b4957","slug":"61516042076-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यार्थियों का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्नाटक में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यार्थियों का स्वागत
Updated Tue, 16 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। कर्नाटक में आयोजित स्काउट-गाइड के कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद लौटे छात्र-छात्राओं का स्वागत हुआ। डीएवी कॉलेज में स्वागत समारोह का आयोजन हुआ।
उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड के जिला संगठन कमिश्नर भारत भूषण अरोरा ने बताया कि कर्नाटक के बेलगामी में आयोजित नेशनल कैंप में सहारनपुर मंडल की ओर से तीनों जनपदों से स्काउट गाइड टीमों ने प्रतिभाग किया था। इस कैंप में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गई। उत्तर प्रदेश का पहनावा, खान-पान, नृत्य आदि पर यहां से गये स्काउट गाइड ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 16 प्रदेशों में उत्तर प्रदेश को दूसरा स्थान मिला। मुजफ्फरनगर के स्काउट तुषाक राज कोलियान को विशेष पुरस्कार स्टेट चीफ कमिश्नर द्वारा दिया गया। जनपद से तुषाक राज, निखिल, पीयूष, गाइड अंजली, वंशिका, खुशबू ने प्रतिभाग किया। शामली से शहजादा, सनोवर, तनु, निकिता, उजमा, वर्षा और सहारनपुर से अमर, वाजमन, मोहित गए थे। ट्रेनिंग काउंसलर अमित कुमार, जिला संगठन कमिश्नर गीता रानी ने इनका नेतृत्व किया। कैंप से लौटने पर सोमवार को डीएवी इंटर कॉलेज में जिला मुख्यायुक्त शिवकुमार यादव ने इन स्काउट और गाइड का स्वागत किया ओर सराहना की। इस दौरान भारत भूषण अरोरा, राजीव गौतम भी मौजूद रहे।