फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   छोटूराम कॉलेज में यूथ फेस्टिवल

छोटूराम कॉलेज में यूथ फेस्टिवल

Sun, 24 Dec 2017 12:21 AM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
छोटूराम कॉलेज में यूथ फेस्टिवल
मुजफ्फरनगर। चौधरी छोटूराम महाविद्यालय में यूथ फेस्टिवल के दूसरे दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने सुंदर रंगोलियां बनाई।
विज्ञापन

रंगोली प्रतियोगिता में आंचल प्रथम, मानसी त्यागी, स्वाति त्यागी तथा जुवेरिया की टीम द्वितीय, मोनिका और सृष्टि की टीम को तृतीय स्थान पर रही। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह के जन्म दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय मलिक एवं उनकी पत्नी सुधा मलिक, समाजसेवी एसके अग्रवाल, प्राचार्य डॉ नरेश मलिक ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर प्राचार्य ने छात्रों को चौ चरण सिंह के जीवन का परिचय कराया और उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका विषय युवाओं का गांव से शहर की तरफ पलायन रोकने हेतु आदर्श गांव की परिकल्पना रहा। युवाओं को बौद्धिक संपदा का अधिकार विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता डॉ कुलदीप सिंह असिस्टेंट प्रोफेसर विधि विभाग डीएवी कॉलेज रहे। उन्होंने आईपीआर से संबंधित विभिन्न जानकारियां जैसे पेटेंट, कॉपीराइट, ट्रेडमार्क और ट्रेड आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यह सेमिनार महाविद्यालय के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में आयोजित हुई। सेमिनार का संचालन डॉ ओमबीर सिंह ने किया। इसके पश्चात महाविद्यालय में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने गायन, कविता, शायरी व सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर सबका मनमोह लिया। कार्यक्रम का संचालन छात्र सुहेल अहमद ने किया। कार्यक्रम महाविद्यालय के साहित्यिक एवं सांस्कृतिक परिषद के तत्वावधान में किया गया। जिसके सचिव डॉ एनके पुरूथी, संयोजक डॉ एके सिंह, सहसंयोजक डॉ संदीप, डॉ अवनीश, डॉ गिरिराज किशोर, डॉ ओमबीर सिंह, डॉ एसके सिंह रहे। कार्यक्रम में डॉ विजय कुमार ढाका, डॉ अरुण कुमार, डॉ केपी सिंह, डॉ इंद्रजीत सिंह डॉ हरिओम शर्मा, डॉ सहदेव मान, डॉ सुभाष कुमार, गौरव जैन, दीपक बालियान, सहेंद्र, रामेन्द्र, इंद्रपाल, रजनीश, योगेश आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed