फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शनिवार को आधा दर्जन ट्रेनों के पहिए थमे

शनिवार को आधा दर्जन ट्रेनों के पहिए थमे

Sat, 09 Dec 2017 11:42 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
शनिवार को आधा दर्जन ट्रेनों के पहिए थमे
कई एक्सप्रेस ट्रेन रद्द, पैसेंजर भी लेट पहुंची
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दिल्ली डिवीजन की रेलवे लाइन पर निर्माण कार्य के चलते शनिवार को आधा दर्जन एक्सप्रेस ट्रेनों के पहिए थम गए। अधिकांश पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय से लेट पहुंची। इसके चलते आम यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्टेशन पर भी टिकट खिड़की पर सन्नाटा रहा। उधर, बामनहेड़ी में भी ब्लॉक रहने से रेल संचालन बाधित रहा।

दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन और मेरठ के बीच रेलवे लाइन पर कार्य होने के कारण शनिवार को रेल संचालन प्रभावित रहा। देहरादून से लेकर जालंधर, दिल्ली को आने-जाने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेनों को निरस्त रखा गया, जबकि पैसेंजर सर्दी के कारण अनेक स्थानों पर कोहरे की मार का शिकार रही। पैसेंजर ट्रेन भी घंटों की देरी से स्टेशन पर पहुंची। जिले के बामनहेड़ी रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण कुछ समय के लिए शुक्रवार देर रात को रेलवे मार्ग ब्लॉक रहा। शनिवार को रेलवे लाइन पर कार्य होने के कारण उत्कल कलिंग एक्सप्रेस (18478) को वाया हापुड के रास्ते निकाला गया। यह ट्रेन जनपद में नहीं आ सकी। इसके अलावा जालंधर एक्सप्रेस (14682), इंदौर एक्सप्रेस अप-डाउन (19325/19326), देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस (14318) भी रद्द रही। लंबी दूरी की महत्वपूर्ण ट्रेन रद्द होने से आम यात्रियों को परेशानी रही। स्टेशन अधीक्षक विपिन कुमार त्यागी ने बताया कि नॉर्दन रेलवे द्वारा कुछ एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार को रद्द रही है। कई गाड़ियां अपने निर्धारित समय से लेट पहुंची हैं। रविवार को संचालन पूर्ण रूप से बहाल है। सभी गाड़ियों का अप-डाउन में संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed