फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   घायल की मदद कर बनें अच्छे नागरिक

घायल की मदद कर बनें अच्छे नागरिक

Fri, 08 Dec 2017 11:39 PM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
घायल की मदद कर  बनें अच्छे नागरिक
घायल की मदद कर बनें अच्छे नागरिक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोई सड़क हादसे में घायल या अन्य रुप से बीमार तो उसे अस्पताल पहुंचाकर अच्छे नागरिक होने का सबूत दें। जीवन को समाज उपयोगी बनाएं और पुण्य कमाएं। घायलों, मरीजों के प्रति जागरूकता के लिए अस्पताल में शनिवार को वर्ल्ड पेशेेंट दिवस मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम कराने में मुजफ्फरनगर प्रदेश में पहला जिला है।

स्वास्थ्य विभाग नागरिकों को जागरूक कर मरीजों, बीमारी से ग्रस्त लोगों के प्रति लोगों को संवेदनशील बनाने के लिए संकल्प दिलाएगा। सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा ने बताया कि वर्ल्ड पेशेंट सेफ्टी डे लोगों को बीमारी से ग्रस्त व्यक्तियों के प्रति संवेदनशील एवं सजग बनाने का प्रयास है। जागरूकता के अभाव में एंबुलेंस को रास्ता नहीं मिल पाता है, जिसके कारण किसी रोगी या दुर्घटना में घायल व्यक्ति इलाज मिलने में देरी होती है। यह उसके जीवन के लिए घातक सिद्ध हो सकती है। इसके लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होने की जरूरत है। वर्तमान में घायल या बीमारी से ग्रस्त लोगों का वीडियो, फोटो बनाने में युवा और आम व्यक्ति मशगूल हो जाता है, लेकिन उसको समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जाता है। ऐसे एक माह में प्रदेशभर में सैकड़ों लोगों की जान जाती है, इसलिए शनिवार को मरीज सुरक्षा दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश में यह आयोजन करने में मुजफ्फरनगर प्रथम जिला है। इस दौरान तीमारदारों के साथ आम लोगों को संकल्प दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed