{"_id":"5a21b6b04f1c1b7a548c0901","slug":"61512158896-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मत बराबर पर पर्ची से जीते सभासद गुरुदत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मत बराबर पर पर्ची से जीते सभासद गुरुदत
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मत बराबर पर पर्ची से जीते सभासद गुरुदत्त
खतौली (मुजफ्फरनगर)। नगर पालिका परिषद के निकाय चुनाव में वार्ड नंबर 15 में दिलचस्प मुकाबला हुआ। जिसमें दोनों प्रत्याशियों के मत बराबर होने पर पर्ची डाली गई। गुरुदत्त की पर्ची निकलने पर उन्हें निर्वाचित घोषित किया गया।
वार्ड नंबर 15 में मतों की मतगणना के दौरान प्रत्याशी गुरुदत्त तथा डा. हारुन के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। शुरू से ही दोनों प्रत्याशी आगे पीछे होते रहे। अंतिम दौर की मतगणना में दोनों प्रत्याशियों को बराबर 486-486 मत मिले। मत बराबर होने पर दोनों प्रत्याशियों के बीच निरस्त मतों को लेकर खींचतान चलती रही। इस दौरान हंगामा होने पर पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को भगाया। एडीएम हरीशचंद्र ने कमरे में पहुंच कर दोनों पक्षों की बात को सुना तथा दोनों के बीच पर्ची डालने पर सहमति बन गई। दोनों ही प्रत्याशियों ने इसको लिखित में दिया। इसके बाद बैलेट बॉक्स में दोनों के नाम की लिखी पर्ची डाली गई, जिसको एक अधिकारी के द्वारा निकाला गया। जिसमें पर्ची निकलने पर गुरुदत्त अरोरा को विजयी घोषित किया गया।