{"_id":"59fa1db74f1c1bee688b89ac","slug":"61509563831-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की समस्याओं पर भाकियू का मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की समस्याओं पर भाकियू का मंथन
Updated Thu, 02 Nov 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों की समस्याओं पर विचार विमर्श
तितावी (मुजफ्फरनगर)। जसोई गांव में हुई भाकियू की सभा में किसानों की समस्याओं पर मंथन किया गया। किसानों की समस्याओं को लेकर पांच नवंबर को पंचायत करने का निर्णय लिया गया।
सभा में भाकियू मंडलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने कहा कि बीजेपी द्वारा घोषित गन्ना मूल्य नाकाफी है। किसानों और मौजूद ग्रामीणों ने राशन कार्ड नहीं बनने और शौचालय आदि का निर्माण ने होने पर रोष जताया। कुछ किसानों ने पुलिस पर उत्पीड़न करने का भी आरोप लगाया। आगामी पांच नवंबर को बघरा डाक बंगले पर पंचायत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें रणनीति बनाकर आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। सभा की अध्यक्षता फारुख खान और संचालन विकास सैनी ने किया। इस दौरान भगत सिंह, मनोज प्रधान, रणवीर मुखिया, हाजी महमूद, सुनील, सतपाल, पवन सैनी, अनिल आदि मौजूद रहे।