{"_id":"59b0446f4f1c1bf97f8b47c3","slug":"61504724079-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास आवंटन में धांधली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास आवंटन में धांधली का आरोप
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवास आवंटन में धांधली का आरोप
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। विकासखंड में गांव बाढ़ इंद्रगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्र लोगों की सूची में धांधली का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत की है।
आरोप है कि पंचायत के तहत ब्लॉक से जिन 32 लोगों की सूची तैयार की गई है, उसमें नियमों की अनदेखी की गई है। जुगाड़बाजी कर दर्जनों अपात्र लोगों को इसमें सम्मलित कर लिया गया। शिकायतकर्ता अमित कुमार, करेशन और देशराज का कहना है कि गांव में काफी लोग कच्चे मकान और झुग्गी-झोपड़ी में रहते हैं। उनका नाम आवासीय योजना की पात्र में नहीं है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी गौरीशंकर प्रियदर्शी से गांव में खुली बैठक कराकर पात्र लोगों की सूची बनाए जाने की गुहार लगाई है।
उधर, ग्राम प्रधान भूपेंद्र सिंह ने बताया कि गांव 1995 में अंबेडकर योजना में चयनित होने के बाद आवासीय योजना में गांव पूरी तरह संतृप्त है। यहां कोई कच्चा मकान नहीं है। ब्लॉक से अलग विभाग की टीम ने सूची बनाई है। उन्हें जिन ग्रामीणों ने नाम लिखवाए, उन्हीं के नाम सूची में शामिल कर लिए हैं, जबकि पूरी जांच के बाद ही पात्र व्यक्ति का मकान बनने की मंजूरी मिल पाएगी।