फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   आयकर टीम ने पालिका में रिकार्ड खंगाला

आयकर टीम ने पालिका में रिकार्ड खंगाला

Fri, 11 Aug 2017 12:35 AM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
आयकर टीम ने पालिका में रिकार्ड खंगाला
आयकर टीम ने पालिका में रिकार्ड खंगाला
विज्ञापन

खतौली। नगरपालिका में आयकर विभाग के अधिकारी वीके सिंधु ने टीम के साथ ठेकेदारों की टीडीएस के रिकार्डों की जांच पड़ताल की। जांच पड़ताल में 2004 व 2005 की टीडीएस फाइल नहीं मिली। आयकर अधिकारी ने अब 2017 तक की टीडीएस फाइलों की जांच पड़ताल की बात कही है।

नगरपालिका में निर्माण कायों के ठेके लेने वाले ठेकेदारों को टीडीएस नहीं मिला है। जबकि पालिका की ओर से ठेकेदारों से टीडीएस काट लिया गया। ठेकेदारों का 2004 से 2005 तक का करीब साढ़े सात लाख रुपये टीडीएस बनता है। इन ठेकेदारों की शिकायत पर बृहस्पतिवार को टीडीएस के आयकर अधिकारी टीम के साथ पालिका में पहुंचे। टीम ने पालिका में एकाउंटेंट से रिकार्ड मांगा। एकाउंटेंट ने टीम को बताया कि जांच पड़ताल में अधिकारियों ने दोनों वर्षों का रिकार्ड सील कर दिया था। इसलिए रिकार्ड पालिका में नहीं है। जिस पर आयकर अधिकारी ने नाराजगी भी जताई। इसके अलावा टीम ने अन्य वर्ष के टीडीएस फाइलों का अवलोकन किया। आयकर अधिकारी ने बताया कि इन फाइलों के आने पर अबकी बार 2017 तक का रिकार्ड चेक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed